Kali Yuga: कलयुग के बारे में रोचक जानकारी , ऐसा होगा कलियुग के अंत में

Kali Yuga: हिन्दू धर्म में वेद और पुराणों में चार युगों के बारे में बताया गया है, जिसमें इसके चौथे युग को अंतिम युग और कलियुग भी कहा जाता है।

Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • भगवान विष्णु कल्कि के रुप में अवतार लेंगे .जो विष्णुयशा नामक ब्राह्मण के घर में जन्मेंगे

Kali Yuga: हिन्दू धर्म में वेद और पुराणों में चार युगों के बारे में बताया गया है, जिसमें इसके चौथे युग को अंतिम युग और कलियुग भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सतयुग में स्वयं देवी- देवता, गंधर्व और किन्नर पृथ्वी पर निवास करते थे. महाभारत का युद्ध ३१३७ ई.पू. (3137 BC) में आरंभ हुआ था. कलियुग की शुरुआत इस युद्ध के पश्चात् 34 वर्ष बाद ही जब भगवान श्रीकृष्ण अपने धाम को लौट गए थे, तभी से हो गया था. पुराणों के अनुसार कलियुग में भगवान विष्णु का अंतिम अवतार पृथ्वी पर आएगा जो भगवान कल्कि का अवतरण होगा, जिसके बाद कलियुग समाप्त हो जायेगा. 

ऐसा हो जायेगा कलियुग के अंत तक 


आपको जानकर हैरानी होगी कि जब कलियुग अपने अंत पर होगा जब पृथ्वी पर द्वेष, हिंसा, झूठ, चोरी, व्याभिचार चरम पर होंगे. उस समय स्त्री और पुरुष बौने होंगे, स्त्रियां महज 8 साल में ही गर्भवती होने लगेंगी .16 साल की उम्र में बाल सफेद और 20 साल की उम्र में ही जीवनकाल का अंत हो जाएगा .

ऐसे हो जाएंगे स्त्री और पुरुष


कहा जाता है कि कलियुग में स्त्री और पुरुष दोनों ही पूरी तरह से अधर्मी हो जाएंगें. स्त्रियां अपने पति के प्रति पतिव्रत धर्म का पालन करना बिलकुल बंद कर देगी और ऐसा ही पुरुष भी करने लगेंगे . दोनों के बीट में सभी वैदिक नियम खत्म हो जाएंगें .

कलियुग के हैं यह पांच सत्य


कलियुग के पांच सत्य बताए गये हैं जो हैं - इन्द्रियों की संतुष्टि, व्यसन में धन खर्च किया जायेगा, मदिरापान, भक्षण और मांस .

धरती पर भगवान लेंगे कल्कि का अवतार

Kali Yuga
Kali Yuga

 
हिन्दू पुराणों के अनुसार ऐसा माना गया है कि कलियुग के अंत के लिए भगवान विष्णु कल्कि के रुप में अवतार लेंगे .जो विष्णुयशा नामक ब्राह्मण के घर में जन्मेंगे .यह धरती पर सभी अधर्मियों का लाश करेंगें .वह जहां से भी गुज़रेंगे वहां की हवा पवित्र हो जाएगी और लोग भी पवित्र हो जाएंगे .
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag