27 अगस्त 2025 जानें अपनी राशि के लिए क्या है खास, पढ़े आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 27 August 2025: आज का दिन ग्रहों की स्थिति से प्रभावित है और कई राशियों के लिए यह एक नई उम्मीद लेकर आएगा. करियर, पारिवारिक जीवन, धन और शिक्षा के क्षेत्र में कुछ राशियों को सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Aaj ka Rashifal 27 August 2025: आज का दिन विभिन्न राशियों के लिए उम्मीदों से भरा हुआ रहेगा. जहां कुछ राशियों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सफलता मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. ग्रहों की चाल का प्रभाव आज के दिन आपके जीवन में विभिन्न बदलाव ला सकता है, इसलिए आज का राशिफल पढ़कर जानें कि आपकी राशि के लिए किस प्रकार का दिन रहेगा.

मेष राशि (Aries)

करियर: आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम आएंगे. आपके सकारात्मक व्यवहार और काम की गुणवत्ता से आपको न सिर्फ सराहना मिलेगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में अच्छे मौके भी मिल सकते हैं.

बिजनेस: नया व्यापार शुरू करने का विचार है तो अनुभवी व्यापारियों से सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है.

धन: पुरानी लेन-देन से आज आपको लाभ मिलने की संभावना है.

शिक्षा: छात्रों के लिए सफलता का दिन है. पढ़ाई में मन लगाकर समय का सदुपयोग करें.

लव/पारिवारिक: परिवार के साथ मंदिर दर्शन का अवसर मिलेगा, साथ ही जीवनसाथी के साथ जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है.

उपाय: गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.

लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 1

वृषभ राशि (Taurus)

करियर: दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी, जिससे आपके मानसिक स्थिति में भी सुधार होगा. नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन धैर्य रखना जरूरी है.

बिजनेस: व्यापार में धीमी गति रहेगी, परंतु संयम बनाए रखें.

धन: घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है, अतः खर्चों में संतुलन बनाए रखें.

शिक्षा: बच्चों के लिए दिन सामान्य रहेगा, पढ़ाई में फोकस बनाए रखें.

लव/पारिवारिक: परिवार के साथ समय बिताकर मानसिक शांति मिलेगी, जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा.

उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं.

लकी कलर: सफेद
लकी नंबर: 6

मिथुन राशि (Gemini)

करियर: नई नौकरी की संभावना बन रही है. किसी उलझन का समाधान मिलेगा और आपके मन में हलका महसूस होगा.

बिजनेस: खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक मामलों से दूर रहें.

धन: किसी मित्र से आर्थिक मदद की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए लेन-देन में सावधानी बरतें.

शिक्षा: पढ़ाई में मन लगेगा और पुराने डाउट्स क्लियर करने का अच्छा मौका मिलेगा.

लव/पारिवारिक: रिश्तों में सुधार होगा और पड़ोसियों से अच्छे संबंध बने रहेंगे.

उपाय: गरीब को हरी सब्जियों का दान करें.

लकी कलर: हरा
Lucky Number: 5

कर्क राशि (Cancer)

करियर: अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से काम समय पर पूरे होंगे. काम में ध्यान देने से भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे.

बिजनेस: बिजनेसमैन को साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है और नई योजनाओं पर काम शुरू होगा.

धन: वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.

शिक्षा: कठिन विषयों में रुचि बढ़ेगी, विद्यार्थी ध्यान से पढ़ाई करें.

लव/पारिवारिक: रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए नम्रता और सहनशीलता दिखाएं.

उपाय: किसी मंदिर में सफेद मिठाई चढ़ाएं.

लकी कलर: सफेद
Lucky Number: 2

सिंह राशि (Leo)

करियर: वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा, जिससे ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. इस दौरान आपको प्रेजेंटेशन भी देने का मौका मिल सकता है.

बिजनेस: नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है और राजनीतिक संपर्क भी लाभकारी साबित होंगे.

धन: रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं.

शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, डाउट्स क्लियर करने का अच्छा मौका मिलेगा.

लव/पारिवारिक: पारिवारिक सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल बनेगा.

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

लकी कलर: गोल्डन
Lucky Number: 3

कन्या राशि (Virgo)

करियर: ऑफिस में काम का दबाव रहेगा. सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें, ताकि काम समय पर पूरा हो सके.

बिजनेस: व्यापार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा और यह आपकी सफलता को बढ़ावा देगा.

धन: फिजूलखर्ची से बचें, अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें.

शिक्षा: विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट पूरा करने में भाई-बहन या शिक्षक से मदद मिल सकती है.

लव/पारिवारिक: संदेह से बचें और परिवार में सामंजस्य बनाए रखें.

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं.

Lucky Color: नीला
Lucky Number: 4

तुला राशि (Libra)

करियर: आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा. सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे.

बिजनेस: रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है.

धन: सुख-सुविधा की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है.

शिक्षा: बच्चों को आपकी सलाह से लाभ मिलेगा.

लव/पारिवारिक: रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी.

उपाय: किसी कन्या को मिठाई खिलाएं.

Lucky Color: गुलाबी
Lucky Number: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio)

करियर: काम समय पर पूरे होंगे और समाज में आपकी छवि सुधरेगी.

बिजनेस: व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है.

धन: परिवार पर खर्च बढ़ सकता है.

शिक्षा: शिक्षक व्यस्त रहेंगे, इसलिए विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी.

लव/पारिवारिक: रिश्तों में मजबूती आएगी और मेहमानों का आना-जाना हो सकता है.

उपाय: किसी बुजुर्ग की सेवा करें.

Lucky Color: लाल
Lucky Number: 9

धनु राशि (Sagittarius)

करियर: जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का अवसर मिलेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

बिजनेस: कोई नई योजना शुरू हो सकती है.

धन: रुकी हुई आर्थिक समस्याओं का समाधान मिल सकता है.

शिक्षा: विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा.

लव/पारिवारिक: पारिवारिक रिश्ते मधुर रहेंगे.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

Lucky Color: पीला
Lucky Number: 8

मकर राशि (Capricorn)

करियर: परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, सकारात्मक सोच से काम सफलता की ओर बढ़ेगा.

बिजनेस: प्रॉपर्टी डीलिंग से लाभ मिल सकता है.

धन: वित्तीय मामलों में सजग रहें.

शिक्षा: विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे.

लव/पारिवारिक: परिवार का सहयोग मिलेगा और महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी.

उपाय: काली चीजों का दान करें.

Lucky Color: भूरा
Lucky Number: 10

कुंभ राशि (Aquarius)

करियर: अतिरिक्त जिम्मेदारियां पूरी होंगी और समाज में पहचान बढ़ेगी.

बिजनेस: फैशन डिजाइनिंग से लाभ हो सकता है.

धन: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.

शिक्षा: विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा.

लव/पारिवारिक: पुराने दोस्त से बात होगी और लव लाइफ शानदार रहेगी.

उपाय: कुआंरी कन्या को उपहार दें.

Lucky Color: बैंगनी
Lucky Number: 11

मीन राशि (Pisces)

करियर: कार्यक्षेत्र में तालमेल अच्छा रहेगा और मार्केटिंग में सफलता मिलेगी.

बिजनेस: विशेषज्ञ की सलाह लें

 

Disclaimer: ये धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, JBT इसकी पुष्टि नहीं करता.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag