Lighting rules: जानें दीपक जलाने के क्या हैं नियम, इन बातों का रखें खास ख्याल

Lighting rules: दीपक अग्नि का वो रूप है जिसे देव शक्ति का प्रतीक माना जाता है। सदियों से पूजा आराधना में दीपक जलाए जाते हैं। इसके साथ ही दीपक जलाने का शास्त्रों में विधान धर्म शास्त्रों में माना जाता है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • मंदिरों में रोजाना दीपक के जरिए ही भगवान की आरती और वंदना की जाती है।

Lighting rules: रोजाना प्रत्येक व्यक्ति सुबह और शाम की पूजा करते समय दीपक जलाते हैं। साथ ही मंदिरों में रोजाना दीपक के जरिए ही भगवान की आरती और वंदना की जाती है। देवी-देवताओं की पूजा में दीपक जलाने का विशेष महत्व माना जाता है। जो लोग विधि-विधान से पूजा नहीं कर पाते हैं ऐसे लोग भगवान के सामने केवल एक दीपक भी जला सकते हैं।

आपको बता दें कि दीपक जलाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसके साथ ही दीपक जलाने से वास्तु दोष भी खत्म किया जा सकता है। दीपक जलाने के अनेक प्रकार के नियम भी होते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो नियम अनुसार दीपक को सही समय पर नहीं जलाते हैं ऐसे व्यक्तियों के घर में अशांति जल्दी आने लगती है साथ ही परिवार के लोगों में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि दीपक जलाने के सही नियम क्या हैं?

 किस दिशा की ओर जलाए दीपक?

  •  दक्षिण दिशा में जलाया गया दीपक धन की हानि करता है।
  • जो व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर दीपक जलाते हैं उन्हें लाभ होने का योग बनता है।
  •  यदि आप पश्चिम की दिशा में दीपक जलाते हैं तो ऐसे करने से आपको दुख का सामना करना पड़ सकता है।
  •  इसके साथ ही पूर्व दिशा में दीपक जलाने से आयु में वृद्धि होती है।
  •  पूजा-अर्चना के दौरान यदि आर भगवान के समक्ष दीपक जला रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसे हमेशा भगवान के दाहिने यानी की सीधे हाथ की तरफ जलाएं।
  •  पूजा के दौरान जलाया गया दीपक हमेशा तेल या घी से ही जलाना चाहिए ।
  •  यदि आप तेल का दीपक जला रहे हैं तो उसे भगवान के सामने उल्टे हाथ की तरफ रखें ।
calender
16 June 2023, 10:57 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो