हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है, और मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है.मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.साथ ही, अगर कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ स्थिति में है या मंगल दोष बना हुआ है, तो मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से यह समस्या दूर हो सकती है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन किए गए कुछ खास उपाय जीवन में आ रही आर्थिक तंगी, पारिवारिक समस्याओं और मानसिक तनाव को दूर कर सकते हैं.आइए जानते हैं वे कौन-कौन से उपाय हैं जो मंगल ग्रह को शुभ बनाएंगे और जीवन के कष्टों को कम करेंगे.
अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है या अशुभ फल दे रहा है, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा करें.हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें और उन्हें लाल फूल, गुड़-चना और बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं.
मंगलवार के दिन एक नारियल को लाल कपड़े में बांधकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं या किसी नदी में प्रवाहित कर दें.इसे लगातार सात मंगलवार तक करने से मंगल दोष शांत होता है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है.
अगर आप धन की कमी से परेशान हैं तो मंगलवार के दिन बंदर को गुड़, चना, केला या मूंगफली खिलाएं.धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा लगातार 11 मंगलवार तक करने से धन लाभ के योग बनते हैं और आय के स्रोत बढ़ते हैं.
अगर आप कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं, तो मंगलवार के दिन व्रत रखें और 108 बार "ॐ हनुमते नमः" मंत्र का जाप करें.इसके अलावा, हनुमान मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से भी आर्थिक परेशानियां कम होती हैं.
धन वृद्धि और आर्थिक स्थिरता के लिए एक नारियल लेकर उसे अपने सिर के चारों ओर सात बार घुमाएं और फिर हनुमान मंदिर में चढ़ा दें.इस उपाय को कम से कम 5 से 6 सप्ताह तक लगातार करने से घर में धन की बरकत बनी रहती है.
मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और इसे घर न लाएं.ऐसा लगातार 5-6 सप्ताह तक करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. First Updated : Tuesday, 04 March 2025