राम नवमी 2026: राम नवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख और पावन पर्व है, जिसे भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन भक्त भगवान राम की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और अपने जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं.
हालांकि, साल 2026 में राम नवमी की तिथि को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है. कोई इसे 26 मार्च को मनाने की बात कर रहा है, तो कोई 27 मार्च को. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार सही तिथि और पूजा का शुभ समय क्या रहेगा.
पंडित प्रवीण मिश्र के अनुसार, साल 2026 में नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी.
भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल और कर्क लग्न में हुआ था, जिसे सबसे शुभ माना जाता है. इसी आधार पर 26 मार्च को राम नवमी मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है.
यदि उदयातिथि को ध्यान में रखा जाए, तो राम नवमी 27 मार्च 2026, गुरुवार को मनाना उचित होगा.
इस प्रकार:
इस दिन मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा, जबकि भगवान राम के जन्म का विशेष समय दोपहर 12:27 बजे माना गया है.
राम नवमी के दिन भक्त प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं और भगवान राम की पूजा करते हैं.
यह सभी कार्य इस दिन अत्यंत शुभ माने जाते हैं.
व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को इस दिन सात्विक जीवनशैली अपनानी चाहिए.
पूरे दिन पूजा, भजन और रामायण पाठ करने से मन शांत और भक्तिमय बना रहता है. व्रत का पारण भगवान राम के जन्म समय के बाद किया जाता है.
इस दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:
राम नवमी के दिन भगवान राम के मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.
'ऊं श्री रामाय नमः'
इन मंत्रों के जप से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. First Updated : Thursday, 26 March 2026