Bhanu Saptami 2026: 7 जून की भानु सप्तमी क्यों मानी जा रही है बेहद शुभ? जानें पूजा विधि, फायदे और जरूरी नियम

7 जून 2026 को पड़ रही भानु सप्तमी को सूर्य देव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन सही विधि से पूजा करने पर नौकरी, बिजनेस और करियर में सफलता के नए रास्ते खुलते हैं.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: इस साल 7 जून 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ रही है. इस शुभ संयोग को भानु सप्तमी कहा जाता है. हिंदू धर्म में यह दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. खासतौर पर नौकरी, करियर और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सफलता के प्रतीक हैं. इसलिए इस दिन सूर्य पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है.

क्यों खास है भानु सप्तमी?

जब सप्तमी तिथि रविवार को आती है, तो उसे भानु सप्तमी कहा जाता है. रविवार सूर्य देव का दिन होता है, इसलिए इस योग का महत्व और बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं और करियर में सफलता मिलने के रास्ते खुलते हैं जो लोग नई नौकरी, प्रमोशन या बिजनेस में तरक्की की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है.

कैसे करें पूजा?

भानु सप्तमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और रोली डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. पूजा के दौरान ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें. इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान देना भी शुभ माना जाता है.

इस दिन क्या ना करें?

भानु सप्तमी पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

  • नमक का सेवन करने से बचें
  • दिन में सोना शुभ नहीं माना जाता
  • नॉनवेज और शराब का सेवन ना करें
  • काले कपड़े पहनकर सूर्य पूजा ना करें
  • सूर्यास्त के बाद सूर्य देव को जल ना चढ़ाएं
  • लोहे या स्टील के बर्तन से अर्घ्य ना दें
  • पिता और बुजुर्गों का अपमान करने से बचें

सूर्य पूजा से मिलते हैं ये लाभ

मान्यता है कि भानु सप्तमी पर श्रद्धा से पूजा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है. करियर और व्यापार में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है. साथ ही घर में सुख-शांति और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है. यह दिन स्वास्थ्य के लिए भी शुभ माना जाता है, खासकर आंखों और त्वचा से जुड़ी परेशानियों में लाभ मिलने की बात कही जाती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो