Shani Jayanti 2023: आज है शनि जयंती, इस खास मौके पर सप्तधान से करें भगवान शनि देव की पूजा, मिटेंगे कई दोष

आज भगवान शनि देव जयंती है, इस खास मौके पर आप भगवान को प्रसन्न करने के लिए यह खास उपाय कर सकते हैं। जिन लोगों पट साढ़े - साती चल रही होती है उन लोगों को भी मिलेंगे यह फायदे।

calender

Shani Jayanti 2023: आज 19 मई 2023 के दिन को पूरे भारत में शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का काफी महत्व है। क्योंकि यह दिन न्याय के देवता शनि भगवान की जयंती का प्रतीक है। शनि भगवान देवी छाया के पुत्र हैं। शनि जयंती ज्येष्ठ के हिंदू महीने की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन सभी हिंदू धर्म के लोग शनि भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं। 

इस वर्ष है शनि जयंती पर यह खास योग 

इस 2023 साल की शनि जयंती में शश योग, गजकेसरी योग, शोभन महायोग का निर्माण हो रहा है। यह योग इस दिन एक महत्व को ओर भी ज़्यादा बढ़ा देता है। शनि देव जयंती के दिन किये गए कुछ खास उपाय करने से साढ़े साती, महादशा, ढैय्या जैसे प्रतिकूल प्रभावों को कम किया जा सकता है। जिससे रोज़गार, आर्थिक समस्याम पारिवारिक समस्या, वित्त आदि से जुड़ी चीज़ों का समाधान हो सकता है। 

शनि देव को ऐसे करें प्रसन्न 

वैसे तो भगवान शनि देव की पूजा करने के लिए कुछ अधिक सामग्रियों की आवश्यकता नहीं पड़ती है। लेकिन कुछ खास चीज़ें हैं जिन्हें शनि भगवान को अति प्रिय है। ऐसा कहा जाता है की शनि देव को सप्तधान अर्पित करने से भक्तों पर उनकी कृपा बरसती है और उनके अच्छे दिन आने लगते हैं। यही नहीं उन्हें शनि दोष से भी राहत प्राप्त होती है।  

क्या है सप्तधान?

यदि किसी को यह नहीं मालूम की सप्तधान क्या है तो हम आपको बता दें, की सप्तधान में गेंहू, तिल, मूंग, चावल, उड़द और जौ शामिल है। यह सब शनि देव पर चढ़ाया जाता है जिससे भगवान अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं। उनकी पूजा में यह समग्री जरूर इस्तेमाल करनी चाहिए। जिन लोगों की कुंडली में महादशा चल रही होती है वह इनकी पूजा में यह सामग्री जरूर शामिल करें। 
 

First Updated : Friday, 19 May 2023