Aaj Ka Panchang: आज है विनायक चतुर्थी, जानें शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी का पावन व्रत रखा जा रहा है. शनिवार के दिन भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का विस्तृत पंचांग.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

आज का पंचांग: 21 फरवरी 2026, शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिसे विनायक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व बताया गया है.

पंचांग के अनुसार आज चतुर्थी तिथि दोपहर 01:01 बजे तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ होगी. रेवती नक्षत्र शाम 07:07 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र का आरंभ होगा. शुभ योग दोपहर 03:50 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद शुक्ल योग प्रारंभ होगा.

आज है विनायक चतुर्थी

हिंदू धर्म में प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करने या व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. साथ ही जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं.

21 फरवरी 2026 का पंचांग विवरण

  • तिथि: चतुर्थी - 01:00 पी एम तक
  • नक्षत्र: रेवती - 07:07 पी एम तक
  • योग: शुभ - 03:51 पी एम तक
  • विष्टि करण - 01:00 पी एम तक
  • बव - 12:06 ए एम, 22 फरवरी तक
  • वार: शनिवार
  • पक्ष: शुक्ल पक्ष

शनिवार के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:13 ए एम से 06:04 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या: 05:38 ए एम से 06:54 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:58 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 02:28 पी एम से 03:14 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:13 पी एम से 06:38 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या: 06:15 पी एम से 07:31 पी एम
  • अमृत काल: 04:49 पी एम से 06:21 पी एम
  • निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, 22 फरवरी से 01:00 ए एम, 22 फरवरी
  • रवि योग: 06:54 ए एम से 07:07 पी एम

आज के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: 09:45 ए एम से 11:10 ए एम

  • यमगण्ड: 02:00 पी एम से 03:25 पी एम
  • गुलिक काल: 06:54 ए एम से 08:19 ए एम
  • दुर्मुहूर्त: 06:54 ए एम से 07:40 ए एम, 07:40 ए एम से 08:25 ए एम
  • वर्ज्य: 07:37 ए एम से 09:09 ए एम
  • गण्ड मूल: पूरे दिन
  • भद्रा: 06:54 ए एम से 01:00 पी एम
  • बाण रोग: 02:12 ए एम, 22 फरवरी तक
  • पञ्चक: 06:54 ए एम से 07:07 पी एम

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: 06:54 ए एम
  • सूर्यास्त: 06:15 पी एम
  • चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय
  • चंद्रोदय: 08:56 ए एम
  • चंद्रास्त: 10:16 पी एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ (उत्तम): 08:19 ए एम से 09:45 ए एम
  • चर (सामान्य): 12:35 पी एम से 02:00 पी एम
  • लाभ (उन्नति): 02:00 पी एम से 03:25 पी एम
  • अमृत (सर्वोत्तम): 03:25 पी एम से 04:50 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ (उन्नति): 06:15 पी एम से 07:50 पी एम
  • शुभ (उत्तम): 09:25 पी एम से 11:00 पी एम
  • अमृत (सर्वोत्तम): 11:00 ए एम से 12:34 ए एम, 22 फरवरी
  • चर (सामान्य): 12:34 ए एम से 02:09 ए एम, 22 फरवरी
  • लाभ (उन्नति): 05:19 ए एम से 06:53 ए एम, 22 फरवरी

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag