Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें शुक्र गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ और फलदायी दिन माना जाता है. इस वर्ष यह पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस दिन शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं.शुक्र को सुख, समृद्धि, वैभव और धन का कारक माना जाता है, ऐसे में इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है.

अक्षय तृतीया 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ और फलदायी दिन माना जाता है. इस वर्ष यह पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया हर शुभ कार्य लंबे समय तक सकारात्मक परिणाम देता है, इसलिए लोग इस दिन लोग सोना-चांदी खरीदने, निवेश करने और नए काम की शुरुआत को विशेष महत्व देते हैं.
ज्योतिष के नजरिए से भी इस बार की अक्षय तृतीया काफी खास मानी जा रही है. दरअसल, इस दिन शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र को सुख, समृद्धि, वैभव और धन का कारक माना जाता है, ऐसे में इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से राहत देने वाला साबित हो सकता है. रुके हुए कार्यों में गति आएगी और निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और सेहत भी सामान्य बनी रह सकती है.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा लाभकारी माना जा रहा है, क्योंकि शुक्र इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं. आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं और पैसों से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में स्थिरता और जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के जीवन में कुछ नए और सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. जो लोग विवाह का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है. रिश्तों में भी सुधार नजर आ सकता है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बचत बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और संपत्ति में निवेश के अवसर मिल सकते हैं. परिवार में खुशहाली और सकारात्मक माहौल बना रहेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों के लिए करियर और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं. मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. लोग आपके निर्णयों और कार्यशैली पर भरोसा करेंगे.


