अनुराग ठाकुर और वीरेंद्र सहवाग ने CWG में रजत पदक जीतने पर संकेत सरगर को दी बधाई

केन्द्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर भारोत्तोलक संकेत सरगर को बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, “संकेत सरगर ने

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

केन्द्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर भारोत्तोलक संकेत सरगर को बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, “संकेत सरगर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के 55 किलोग्राम भारोत्तोलन में रजत (248 किग्रा) के साथ भारत का पदक खाता खोला। बहुत नजदीक आकर स्वर्ण से चूक गए, लेकिन भारत को वास्तव में आप पर गर्व है। बधाई हो संकेत!” वहीं, “सहवाग ने ट्वीट किया, बहुत खूब, संकेत सरगर ने भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक दिलाया, शानदार प्रयास। आपके रजत पर गर्व है। तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन और पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता, भारोत्तोलक संकेत सरगर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों की 55 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता।

वह केवल 1 किलो से स्वर्ण पदक से चूक गए। बता दें कि संकेत ने 248 किग्रा (स्नैच में 113 और क्लीन एंड जर्क में 135 किग्रा) का संयुक्त वजन उठाया। संकेत ने अपने दूसरे क्लीन एंड जर्क प्रयास में 141 किग्रा भार उठाते समय खुद को घायल कर लिया और बार उठाने में विफल रहे, जिसके कारण वह केवल 1 किलो भार से स्वर्ण जीतने से चूक गए। मलेशिया के बिन अनीक ने स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। अनीक ने कुल 249 क्रिग्रा (स्नैच में 107 और क्लीन एंड जर्क में 142 किग्रा) का वजन उठाया। श्रीलंका के दिलंका ईशुरू कुल 225 किग्रा (स्नैच -105 किग्रा और क्लीन एंड जर्क-120 किग्रा) के भार के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag