चहल-धनश्री ने फैंस से कहा अफवाहों पर ध्यान न दें, हमारे बीच सब ठीक है

हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही है। कि उनका रिश्ता अब टूटने वाला है, उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Vishal Rana
Vishal Rana

हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही है। कि उनका रिश्ता अब टूटने वाला है, उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी बहुत सी अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रही थी। जिसके बाद अब चहल और धनश्री ने लोगों से अपील की है कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें। इंस्टाग्राम पर दोनों ने अपनी स्टोरी शेयर करके लोगों से अपील की है।

चहल ने लिखा "आप सभी से निवेदन है कि हमारे अलग होने की अफवाहों पर विश्वास न करें। कृपया इसे खत्म करें। सभी को प्यार और शुभकामनाएं।" दरअसल ये पूरे अफवाहें तब फैलने लगी जब धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'चहल सरनेम' को हटा दिया। फिर इसके बाद चहल द्वारा लगाई गई इंस्टा स्टोरी के बाद लोगों को विश्वास होने लगा कि इन दोनों का रिश्ता अब ठीक नहीं चल रहा है।

चहल की स्टोरी में लिखा था ‘New Life Loading’। लोग सोचने लगे कि क्या अब चहल और धनश्री अलग होने वाले है? लेकिन अब दोनों ने सभी को साफ कर दिया है कि उनके रिश्ता बिल्कुल ठीक है और अफवाहों पर ध्यान न दे।

बताते चले, दोनों ने साल 2020 में लॉकडाउन में ही शादी कर ली थी। जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिये सबकों पता चला की दोनों शादी के बंधन में बंध गए है। बता दे, धनश्री एक डांस कोरियोग्राफर है। सोशल मीडिया पर धनश्री काफी एक्टिव रहती है और अपनी डांस वीडियो से काफी सुर्खियों में बनी रहती है।

और पढ़ें......

क्या टूट गया है चहल और धनश्री का रिश्ता? धनश्री ने इंस्टाग्राम से हटाया 'सरनेम'

calender
19 August 2022, 01:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो