CWG 2022: अविनाश ने स्टीपलचेज में भारत के लिए रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के अविनाश साबले ने पहली बार रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अविनाश ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में 8:11.20 सेकंड में अपनी रेस को पूरा करके यह मेडल अपने नाम कर लिया है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के अविनाश साबले ने पहली बार रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अविनाश ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में 8:11.20 सेकंड में अपनी रेस को पूरा करके यह मेडल अपने नाम कर लिया है। अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड के मुकाबलें इस बार अविनाश ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड को को भी तोड़ा। बताते चले, पिछले 24 साल से इस प्रतिस्पर्धा में तीनों ही मेडल केन्या के नाम रहते थे।

छह कॉमनवेल्थ खेलों से गोल्ड, रजत और कांस्य पदक केन्या के खिलाड़ी ही जीतते आ रहे थे। जिसको इस बार भारत के अविनाश ने ध्वस्त कर दिया। अविनाश गोल्ड से महज 0.05 सेकेंड से गए। इसके साथ ही अब भारत के कुल 40 पदक हो गए है। जिनमे 13 गोल्ड, 11 रजत और 16 कास्ंय पदक शामिल है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag