CWG 2022: पीवी सिंधु ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड मेडल, मिशेल ली को चटाई धूल

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के 11वें दिन भारत को बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने भारत को एक और गोल्ड मेडल दिलाया है। सिंधु ने फाइनल मैच में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराया है। इसके साथ सिंधु ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

Vishal Rana

अब भारत के इस इवेंट में कुल पदकों की संख्या 56 हो गई है। जिनमें 19 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल है। जिसके बाद भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया गया है। सिंधु के बाद भारत को अब श्रीकांत से भी भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

रोमांच से भरा रहा पहला राउंड

शानदार शुरुआत करते हुए सिंधु ने पहले राउंड के शुरु होते ही मिशेल पर 4-2 की बढ़त हासिल कर ली थी। जिसके बाद मिशेल ने शानदार वापसी की और मैच को बराबरी पर ला दिया था। ब्रेक तक पहले राउंड में सिंधु ने 17-12 की बढ़त हासिल कर ली थी। पहले राउंड में सिंधु लगातार अक्रामकता दिखा रही थी और इसी के चलते सिंधु ने 21-15 से पहला राउंड अपने नाम किया।

इसके बाद सिंधु ने ली को ज्यादा मौका नहीं दिया और दूसरा राउंड भी 21-13 से जीत लिया। इस जीत के साथ ही सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक हासिल किया है। सिंधु विश्व चैंपियनशिप में 6 पदक जीत चुकि है। साल 2020 के ओलंपिक में सिंधु ने कांस्य पदक हासिल किया था।

         CWG 2022: फाइनल में 9 रन से हारी टीम इंडिया, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

calender
08 August 2022, 03:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो