'काला चश्मा' गाने पर धोनी और पांड्या ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते है लेकिन फिर भी उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी और हार्दिक पांड्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Vishal Rana
Vishal Rana

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते है लेकिन फिर भी उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी और हार्दिक पांड्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर और रेपर बादशाह 'काला चश्मा जचदा' गाना गा रहे है वहीं महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या नाचते हुए दिखाई दे रहे है।

 

जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस को धोनी और पांड्या का यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। बता दे, न्यूजीलैंड दौरे से लौटते हार्दिक पांड्या सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी से मिलने पहुंते। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर मस्ती हुई वैसे भी पांड्या को धोनी का काफी करीबी माना जाता है और इन दोनों अक्सर मस्ती करते हुए देखा जाता है। न्यूजीलैंड दोरे पर हार्दिक को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी और हार्दिक की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से भी हराया।

इस सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी और तीसरा मैच भी बारिश की चपेट में आ गया था। जिसके बाद टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज को 1-0 से अपनेा नाम किया। वहीं वनडे सीरीज के हार्दिक को आराम दिया गया और टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में सौंपी गई।

जिसके हार्दिक पांड्या भारत वापस लौट आए और उन्होंने धोनी से मुलाकात की। वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते है लेकिन वे कभी-कभी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते है। अब ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल के नए सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे।

और पढ़ें.............

IND vs NZ 2nd ODI: बारिश ने धोया दूसरा वनडे मैच, न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे

calender
27 November 2022, 03:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो