FIFA WC 2022: मोरक्को को हराकर फाइनल में पहुंचा फ्रांस, अफ्रीकी देशों का सपना हुआ चकनाचूर

बुधवार रात फीफा विश्व कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला फ्रांस और मोरक्को के बीच खेला गया। इस मैच में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। इसके साथ ही फ्रांस ने अरब और अफ्रीकी देशों का सपना भी चकनाचूर कर दिया है।

Vishal Rana
Vishal Rana

FIFA WC 2022: बुधवार रात फीफा विश्व कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला फ्रांस और मोरक्को के बीच खेला गया। इस मैच में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। इसके साथ ही फ्रांस ने अरब और अफ्रीकी देशों का सपना भी चकनाचूर कर दिया है। बता दे, फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहली बार कोई अफ्रीकी टीम पहुंची थी। फाइनल में 18 दिसंबर को फ्रांस का मुकाबला मेसी की अर्जेंटीना से होगा।

इसके अलावा तीसरे स्थान के लिए मोरक्को और क्रोएशिया की टीम आपस में भिड़ेंगी। बता दे, विश्व कप के इतिहास में फ्रांस चौथी बार फाइनल में पहुंची है जबकि दो बार फ्रांस ने विश्व कप खिताब को अपने नाम किया है जबकि एक बार उसको फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। फ्रांस ने साल 1998 और 2018 में फुटबॉल विश्व कप खिताब को अपने नाम किया है।

फ्रांस की टीम ने मैच के शुरुआती मिनट में ही गोल करके बढ़त हासिल कर ली थी 5वें मिनट में थियो हर्नांडेज ने टीम के लिए पहला गोल किया था जबकि सब्सीट्यूट के तौर पर उतरे रैंडल कोलो मुआनी ने 79वें मिनट में दूसरा गोल करके बढ़त को दोगुना किया। इसके बाद से फ्रांस ने लगातार इस बढ़त को बनाए रखा। फ्रांस के खिलाड़ियों ने मोरक्को को इस मैच में एक भी गोल करने नही दिया।

पूरे मैच के दौरान मोरक्को की टीम गोल के लिए संघर्ष करती दिखी। अब फ्रांस की नजरें फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर तीसरी बार खिताब को अपने नाम करने पर होगी। इसके साथ ही फ्रांस साल 2002 के बाद लगातार दूसरा फाइनल खेलने वाली टीम भी बन जायेगी। रविवार 18 दिसंबर को अब फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें..............

FIFA WC 2022: लियोनल मेसी की कमाई जानकर रह जायेंगे हैरान, इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक

calender
15 December 2022, 12:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो