FIFA WC 2022: आज स्विट्जरलैंड के खिलाफ एक्शन में होंगे रोनाल्डो

FIFA WC 2022 में आज नॉकआउट दौर में दो मुकाबले खेले जायेंगे। पहला मुकाबला रात 8:30 बजे मोरक्को और स्पेन के बीच खेला जायेगा। वहीं दूसरा मुकाबला पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच रात 12:30 बजे खेला जायेगा। आज रोनाल्डो भी एक्शन में होने वाले है।

calender

FIFA WC 2022 में आज नॉकआउट दौर में दो मुकाबले खेले जायेंगे। पहला मुकाबला रात 8:30 बजे मोरक्को और स्पेन के बीच खेला जायेगा। वहीं दूसरा मुकाबला पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच रात 12:30 बजे खेला जायेगा। जहां पहले मुकाबले में स्पेन और मोरक्को के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी वैसे तो स्पेन की टीम मोरक्को के मुकाबले काफी मजबूत मानी जाती है लेकिन इस विश्व कप में मोरक्को ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंकाया। ऐसे में स्पेन कोई भी गलती नहीं करना चाहेगी।

इससे पहले मोरक्को ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम को हराया था। ऐसे में आज स्पेन के सामने भी मोरक्को से पार पाना इतना आसान नही होगा। अगर बात दोनों टीमों की विश्व रैंकिंग की करे तो स्पेन 7वें और मोरक्को 22वें पायदान पर मौजूद है। इसके अलावा दूसरे मैच में दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक्शन में होंगे। वैसे तो पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड में पुर्तगाल का पलड़ा भारी माना जाता है लेकिन नॉकआउट मुकाबलों किसी भी टीम के लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।

यहां से जो टीम हारेगी उसका फीफा विश्व कप 2022 में आज सफर खत्म हो जायेगा। फीफा विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में नियम बनाए गए है कि अगर मैच ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों को 30 मिनट का एक्सट्रा टाइम दिया जायेगा। अगर तब भी कोई नतीजा नही निकलता है तो फिर पेनलटी शूटआउट के जरिये नतीजा निकाला जायेगा। ऐसा ही कल जापान और क्रोएशिया के मैच में देखने को मिला। जिसमे पेनलटी शूआउट से क्रोएशिया ने जापान को 3-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था।

फीफा विश्व कप 2022 में आज के मैच..........

मोरक्को बनाम स्पेन               रात 8:30 बजे

पुर्तगाल बनाम स्विट्जरलैंड     रात 12:30 बजे

ये खबर भी पढ़ें...............

ENG vs PAK: बेन स्टोक्स ने बातों ही बातों में पाक को दिया करारा जवाब, कहा- मै ड्रॉ के लिए नहीं खेलता

First Updated : Tuesday, 06 December 2022