पूर्व पाकिस्तानी PM इमरान खान ने खेला मुस्लिम कार्ड, मोरक्को की पुर्तगाल पर जीत को इस्लाम से जोड़ा

जबसे मोरक्को ने पुर्तगाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है तबसे यह मैच चर्चा का विषय बना हुआ है। मोरक्को की जीत को अब कई लोग इस्लाम से जोड़कर देख रहे है। इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने भी ट्वीट किया है

Vishal Rana
Vishal Rana

फीफा विश्व कप 2022 का खुमार आजकल सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है और यह टूर्नामेंट अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। चार टीमों ने फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इन चार टीमों में अर्जेंटीना, फ्रांस, क्रोएशिया और मोरक्को शामिल है। मोरक्को ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल जैसी मजबूत टीम को हराकर सेमीफाइनल में पहली बार जगह बनाते हुए इतिहास रचा है।

मोरक्को फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश भी बना है। वहीं दूसरी तरफ जबसे मोरक्को ने पुर्तगाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है तबसे यह मैच चर्चा का विषय बना हुआ है। मोरक्को की जीत को अब कई लोग इस्लाम से जोड़कर देख रहे है।

ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी कहा पीछे रहने वाले थे उन्होंने भी मुस्लिम कार्ड खेलते हुए ट्विटर पर लिखा, "पुर्तगाल पर मोरक्को की जीत और फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई। पहली बार अरब, अफ्रीकी और एक मुस्लिम टीम फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। मोरक्को को शुभकामनाएं, यह टीम सेमीफाइनल और उससे भी आगे जाए।"

 

दरअसल मोरक्को में 97 फीसदी मुस्लिम आबादी है और यह एक मुस्लिम बहुलय अफ्रीकी देश है। फीफा विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला मोरक्को पहला मुस्लिम बहुलय देश है जिसके चलते ही लोग अब मोरक्को की जीत में धर्म को ला रहे है।

क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को हराने के बाद मोरक्को के कुछ खिलाड़ी मैदान पर ही शजदा करते दिखे जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और लोगों ने सोशल मीडिया पर खेल में धर्म की राजनीति करनी शुरू कर दी। मोरक्को की जीत को ज्यादातर लोग इस्लाम से जोड़कर देखने लगे और इसको इस्लाम की जीत बताने लगे। जिसके बाद कुछ यूजर्स ने इन लोगों को सलाह देते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि खेल को तो धर्म से दूर रखो।

ये खबर भी पढ़ें.................

IND W vs AUS W: महिला टी20 क्रिकेट का सबसे रोमांचक मुकाबला, सुपर ओवर में भी नही बच पाई ऑस्ट्रेलिया

calender
12 December 2022, 04:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो