score Card

हर घर तिरंगा अभियान: MS Dhoni ने लिखा- भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं

देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है। हर तरफ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस 75वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की भी शुरुआत हो चुकी है, जिसके साथ हर देशवासी जुड़

देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है। हर तरफ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस 75वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की भी शुरुआत हो चुकी है, जिसके साथ हर देशवासी जुड़ रहा है। हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा की तस्वीर और घरों में तिरंगा लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी जुड़ गया है। धोनी ने इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल फोटो बदल कर उसपर तिरंगा की तस्वीर लगाई। 

इसी के साथ उन्होंने तस्वीर पर एक खास संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा, भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं। उल्लेखनीय है कि धोनी सोशल मीडिया काफी कम एक्टिव रहते हैं। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर धोनी कम ही पोस्ट करते हैं। धोनी का 15 अगस्त से खास लगाव भी है। उन्होंने 2020 में 15 अगस्त को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। धोनी के अलावा अन्य कई खिलाड़ी भी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ रहे हैं और अपनी प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा की तस्वीर लगा रहे हैं।

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लें। इरफान पठान ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि तिरंगा मेरी शान, तिरंगा मेरी जान। हर भारतीय दिल से गाए तिरंगा मेरा अभिमान। आइए सभी मिलकर 13 से 15 अगस्त के बीच में हर घर तिरंगा मुहिम में साथ में मिलकर हर घर पर तिरंगा फहराएं।

calender
13 August 2022, 07:11 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag