टेस्ट क्रिकेट में हैरी ब्रूक का कमाल, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

हैरी ब्रूक ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 184 और जो रूट ने 101 रन बना लिए है। इसके साथ ही हैरी ब्रूक के नाम एक खास उपलब्धि हो गई है इस उपलब्धि को हासिल करते ही हैरी ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें, हैरी ब्रूक के नाम टेस्ट की 9 पारियों में अब 800 से अधिक रन हो गए है और ऐसा करने वाले वे एकमात्र खिलाड़ी बन गए है।

Vishal Rana
Vishal Rana

इन दिनों इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है वहीं अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। दूसरे मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 315 रन बनाए लिए है। पहले दिन इंग्लैंड की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक और जो रूट दोनों शतक जमाया।

हैरी ब्रूक ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 184 और जो रूट ने 101 रन बना लिए है। इसके साथ ही हैरी ब्रूक के नाम एक खास उपलब्धि हो गई है इस उपलब्धि को हासिल करते ही हैरी ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें, हैरी ब्रूक के नाम टेस्ट की 9 पारियों में अब 800 से अधिक रन हो गए है और ऐसा करने वाले वे एकमात्र खिलाड़ी बन गए है।

इस कारनामे के साथ ही हैरी ने टीम इंडिया के पूर्व दिंग्गज विनोद कांबली को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले टेस्ट की 9 पारियों में विनोद कांबली के नाम 100 की औसत से 798 रन थे। इस दौरान कांबली ने 4 शतक और एक अर्द्धशतक ठोका था।

बता दें, टेस्ट क्रिकेट में हैरी ब्रूक का बल्ला आग उगल रहा है उनकी बल्लेबाजी को देखकर लगता है जैसे वे टेस्ट नहीं बल्कि टी20 मैच खेल रहे है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हैरी अभी तक अपने टेस्ट करियर की बेस्ट पारी खेल चुके है और वे अपने पहले दोहरे शतक के बेहद करीब भी है। इस मैच में उन्होंने 169 गेंदों का सामना करते हुए 184 रनों की पारी खेली है इस दौरान उन्होंने 24 चौके और 5 छक्के लगाए है।

वहीं अगर हैरी ब्रूक के टेस्ट करियर पर नजर डाले तो उन्होंने अभी तक 6 टेस्ट मैच खेले है जिसकी 9 पारियों में उनके नाम 801 रन हो गए है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 3 अर्द्धशतक लगाए है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 99 का रहा है।

उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राहत की सांस ली है क्योंकि इस बार आईपीएल सीजन-16 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में हैरी को अपनी टीम में शामिल किया है। इस बार हैरी अपना पहला आईपीएल खेलेंगे।

calender
24 February 2023, 06:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो