Ind Vs Nz 1st T20I: रांची में भारतीय टीम कभी नहीं हारी टी20 मुकाबला, चिंता में होगी न्यूजीलैंड की टीम

टीम इंडिया ने 2023 की अच्छी शुरुआत की है। मेजबान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर अपने नाम कर ली। इसके साथ ही इंडिया वनडे में दुनिया की नंबर 1 टीम भी बन गई। भारत का अब T20I सीरीज पर फोकस कर रहा है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

टीम इंडिया ने 2023 की अच्छी शुरुआत की है। मेजबान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर अपने नाम कर ली। इसके साथ ही इंडिया वनडे में दुनिया की नंबर 1 टीम भी बन गई। भारत का अब T20I सीरीज पर फोकस कर रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का आगाज आज यानी 27 जनवरी से होने जा रहा है। टीम इंडिया हार्दिक की कप्तानी में इस अभियान की शुरुआत करेगा।

सीरीज के पहला मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का राज चलता है। बता दें कि इस मैदान पर भारत अभी तक एक भी टी20 मैच नहीं हारा है और टीम इंडिया की जीत का रिकॉर्ड शत-प्रतिशत रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। वहीं केएल राहुल और अक्षर पटेल अपनी-अपनी शादी के चलते टीम से बाहर हैं।

रांची में है टीम इंडिया का राज -

टीम इंडिया ने रांची के इस मैदान में अभी तक तीन मैच टी20 मैच खेले हैं और हर मैच में टीम इंडिया को जीत मिली हैं। इनमें से भारत ने 2021 में एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था इस मैच में भारतीय टीम ने मेहमानों को 7 विकेट से धुल चटाई थी। भारतीय टीम ने रांची में न्यूजीलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को भी धुल चटाई है।

भारतीय टीम ने रांची के इस मैदान पर पहला टी20 मुकाबला 2016 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उस मैच में भारतीय टीम ने 69 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने 9 विकेट के बड़े अंतराल से हराया था। बारिश की खलल के चलते इस मैच का नतीजा DLS के आधार पर निकला था।

भारत न्यूजीलैंड से एक कदम आगे -

वहीं भारत और न्यूजीलैंड के हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो भारतीय टीम मेहमान टीम एक कदम आगे है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें भारत 10 और न्यूजीलैंड ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं तीन मैच टाई रहे हैं। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में भारत के रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय टीम ने 8 में से 5 बार न्यूजीलैंड की टीम को धुल चटाई है।

संभावित टीमें -

भारत -

हार्दिक पांड्या (c), सूर्यकुमार यादव (vc), ईशान किशन (wk), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (wk), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार

न्यूजीलैंड -

मिचेल सेंटनर (c), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर (wk), डेवोन कॉनवे (vc), जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिप्ले , ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर

calender
27 January 2023, 12:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो