खेल में भी भारत का लोहा, पीएम मोदी और एंथनी बने गवाह

कोई भी क्षेत्र हो चाहे वह राजनीति की रणभूमि हो या खेल का मैदान भारत आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। क्रिकेट में हमारे देश ने कई कीर्तिमान रचे हैं। चाहे वह टी-20 वर्ल्ड कप रहा हो या फिर वनडे। भारत विभिन्न प्रतिभाओं का देश है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

 सम्मानित देशवासियों हमने अभी रंगों का महापर्व होली मनाया है। यह हमारे देश की अनेकता में एकता का पर्व है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हम नित नए कीर्तिमान रच रहे हैं। कोई भी क्षेत्र हो चाहे वह राजनीति की रणभूमि हो या खेल का मैदान भारत आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। क्रिकेट में हमारे देश ने कई कीर्तिमान रचे हैं। चाहे वह टी-20 वर्ल्ड कप रहा हो या फिर वनडे।

भारत विभिन्न प्रतिभाओं का देश है। बात हम क्रिकेट की करें तो हमारे देश में महेंद्र सिंह धोनी एवं युवराज सिंह जैसे अनेकों क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इतिहास रचा है। हमारे देश में बेटियों ने भी कीर्तिमान रचा है। आज हर क्षेत्र में हमारी बेटियां बेटों का मुकाबला कर रही हैं। हालिया टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचकर बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है। अगर हम वैश्विक रिपोर्ट पर जाएं तो भारत एशिया का नंबर-1 स्पोर्ट्स टेक देश बन गया है।

स्पोर्ट्सटेकएक्स डॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 41.1 प्रतिशत स्टार्टअप खेल के हैं। ये स्टार्टअप दो सब-सेक्टर फेंटेसी स्पोर्ट्स, बुकिंग और स्पोर्ट्स मैच मेकिंग पर काम करते हैं। अगर एशिया के टॉप-10 स्पोर्ट्स टेक शहरों की बात की जाए तो इसमें 4 भारत के हैं। देश की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरू में 10.8 प्रतिशत स्पोर्ट्स स्टार्टअप हैं। 42.1 प्रतिशत स्टार्टअप एक्टिविटी के हैं। इसमें वियरेबल और इक्विपमेंट के स्टार्टअप का 21.2 प्रतिशत है। 41.1 प्रतिशत स्टार्टअप फैंस और उनके कंटेंट, 16.8 प्रतिशत न्यूज कंटेंट और 11.2 प्रतिशत फेंटेसी स्पोर्ट्स, बेटिंग के हैं। 16.8 प्रतिशत स्टार्टअप मैनेजमेंट और ऑर्गनाइजेशन के हैं। इसमें 3.3 प्रतिशत मीडिया, कमर्शियल पार्टनर्स स्टार्टअप। भारत सरकार के साथ ही हमारी राज्य सरकारें भी खेलभावना को तवज्जो दे रही हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का योगदान सराहनीय है।

नवंबर, 2022 में उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल ने बताया था कि देश में अप्रैल 2023 में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश में होंगे। नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन प्रदेश के चार शहरों लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी तथा नोएडा में होगा। इसमें रोईंग, बास्केटबाल, जूडो, कबड्डी, कुश्ती, स्वीमिंग, बॉक्सिंग सहित लगभग 20 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन खेलों में पूरे देश से लगभग 150 यूनिवर्सिटी के करीब 4,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स में अंडर-26 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वूमेन गेम्स पर विशेष फोकस रहेगा।

नोएडा में कबड्डी, जूडो, आर्चरी तथा फेंसिंग का आयोजन होगा। गोरखपुर में रोईंग और वाराणसी में रेसलिंग, मलखंब तथा योगा से संबंधित खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। अन्य प्रतियोगिताएं राजधानी लखनऊ में होंगी। अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल के मुताबिक यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन से विश्वविद्यालयों में खेल का माहौल बनेगा और यहां के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

गौरतलब है कि यह आयोजन खेल मंत्रालय से उत्तर प्रदेश को मिल रहा है, ऐसे में भारतीय खेल प्राधिकरण के दिल्ली में स्थित खेलो इंडिया मुख्यालय की भी यूनिवर्सिटी गेम्स में अहम भूमिका रहेगी। इससे पहले यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला संस्करण ओडिशा (2020) और दूसरा संस्करण कर्नाटक (2021) में हो चुका है। कर्नाटक में आयोजित 20 स्पर्धाओं में देश भर से 190 यूनिवर्सिटी के साढ़े चार हज़ार खिलाड़ी शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों की हौसलाफजाई में पीछे नहीं रहे हैं। समय-समय पर वे विभिन्न खेलों के आयोजन में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहे हैं। आज यही उपलब्िध है कि भारत का डंका अन्य क्षेत्रों के साथ ही खेल जगत में भी बज रहा है। आज हम किसी भी क्षेत्र में किसी देश से पीछे नहीं हैं। क्रिकेट में भी हमारे अनेकानेक कीर्तिमान हैं।

दुनियां के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड के जंगलों में बच्चों ने की थी। कुछ समय तक ये खेल सिर्फ बच्चों का ही खेल माना जाता था। पर धीरे–धीरे युवाओं ने भी ये खेल खेलना शुरू कर दिया। उस समय ऊन के गोलों से बॉल,छड़ी या किसी तरीके की लकड़ी को बल्ला और पेड़ो को स्टम्प बना कर खेला जाता था। कई ऐसे प्रमाण मिलते हैं जिस से ये साबित हो जाता है कि क्रिकेट बच्चों और वयस्कों दोनों में खेला जाता था। धीरे–धीरे क्रिकेट की लोकप्रियता बहुत बढ़ने लगी ऐसा माना जाता है कि 17 वीं शताब्दी में क्रिकेट इंग्लैंड से बाहर सबसे पहले उत्तरी अमेरिका में खेला गया और 18 वीं शताब्दी आते–आते वेस्ट इंडीस,ऑस्ट्रेलिया और भारत में भी क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ी। 19वीं सदी का आरंभ होते ही ये खेल न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में भी खेला जाने लगा और इस तरह ही पूरे विश्व भर में क्रिकेट एक लोकप्रिय खेल बन गया। आज हम बात करें कि क्रिकेट विश्व का लोकप्रिय खेल है, तो यह गलत नहीं होगा।

क्रिकेट के इतिहास में भारत ने भी अपनी एक पहचान बनाई है। कपिलदेव, रवि शास्त्री तथा सचिन तेंदुलकर का नाम आज भी क्रिकेट जगत में विश्व पटल पर लिया जाता है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक चौथा टेस्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट दुनिया के सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। पहले दिन का दूसरा सेशन समाप्त हो चुका है। मैच में दाेनों देशों के न सिर्फ खलाड़ी, बल्कि नेता भी मैत्रीय भूमिका में रहे हैं। यह उदाहरण खेल भावना को बढ़ावा देता है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बेनीज ने मैच के दौरान मैत्रीयभूमिका निभाई। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के कप्तानों की हौंसलाफजाई की। उमेश यादव टेस्ट का छठवां ओवर फेंकने आए। सामने थे ट्रेविस हेड। पांचवीं गेंद पर विकेटकीपर केएस भरत ने उनका कैच छोड़ दिया। उमेश यादव टेस्ट का छठवां ओवर फेंकने आए। सामने थे ट्रेविस हेड। पांचवीं गेंद पर विकेटकीपर केएस भरत ने उनका कैच छोड़ दिया।

शमी को शुरुआत में स्विंग मिली पर सफलता नहीं। वे 23वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और मार्नस लबुशेन को दूसरी ही गेंद पर बोल्ड मार दिया। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स से जा टकराई। ओपनर ट्रेविस हेड को छठवें ओवर में जीवनदान मिला। उमेश यादव की गेंद पर विकेटकीपर केएस भरत ने उनका कैच छोड़ दिया। हालांकि, 16वें ओवर में अश्विन ने उन्हें 32 रन पर जडेजा के हाथों कैच करवा दिया।

टॉस से पहले PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बेनीज ने अपने कप्तानों रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप भी दी। गोल्फ कार्ट में बैठकर दोनों प्रधानमंत्रियों ने स्टेडियम का मुआयना भी किया।

calender
09 March 2023, 03:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो