IPL 2022 धोनी का नया रुप आया सामने

IPL 2022 धोनी का नया रुप आया सामने

Janbhawana Times

आईपीएल 2022 सीजन-15 की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 26 मार्च से इस सीजन का आगाज होने वाला है। पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। सीएसके की टीम ने इसके लिए प्रैक्टिस सेशन भी शुरू कर दिया है। वहीं इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक नया लुक सामने आया है। 

 

धोनी का नया हेयर स्टाइल सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है। ऐसा माना जा रहा था कि आईपीएल 2021 धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, लेकिन वह 2022 में एक बार फिर सीएसके की कप्तानी करते दिखेंगे। 40 वर्षीय धोनी ने जुलाई 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। 15 अगस्त 2020 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

 

इस बार आईपीएल 2022 का सीजन 15 बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस सीजन में 2 नई टीमें अपना आईपीएल डेब्यू करने वाली है। पहली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और दूसरी गुजरात टाइटन्स। दोनों ही टीमों के मुकाबलें 28 मार्च को होंगे।

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag