IPL 2022: MI के खिलाफ यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। आईपीएल 2022 के 37 वें मैच में मुंबइ इंडियंस के खिलाफ एक शानदार शतक लगाकर राहुल ने यह उपलब्धि हासिल की।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मुंबई: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। आईपीएल 2022 के 37 वें मैच में मुंबइ इंडियंस के खिलाफ एक शानदार शतक लगाकर राहुल ने यह उपलब्धि हासिल की। एलएसजी कप्तान ने पांच बार के चैंपियन एमआई के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाकर अपनी टीम को कुल 168 रनों तक पहुंचाया, जहां उन्होंने एमआई को 36 रनों से हराया।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राहुल का यह तीसरा शतक है। 16 अप्रैल को, राहुल ने कुछ दिन पहले ब्रेबोर्न स्टेडियम में पांच बार के चैंपियन एमआई के खिलाफ 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद (103) रन बनाए। लखनऊ ने वह मुकाबला आराम से 18 रन से जीत लिया था। राहुल ने तीन साल पहले वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक बनाया था।

आईपीएल 2022 में मुंबई और लखनऊ के बीच पहले मैच में भी राहुल ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शतक बनाया। केएल राहुल ने रविवार को टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय क्रिकेटर द्वारा सबसे ज्यादा शतक लगाने के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

Topics

calender
25 April 2022, 11:57 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो