IPL 2022: मुंबई की जारी है करारी हार, अर्जुन तेंदुलकर लगाएंगे बेड़ा पार

मुंबई इंडियन को कभी आईपीएल का बादशाह कहा जाता था लेकिन 2022 के सीजन में मुंबई इंडियन की टीम इस तरह से खेल रही है जैसे कि इस स्तर पर पहली बार उनकी टीम ने आईपीएल में पर्दाप्रण किया हो।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मुबई। मुंबई इंडियन को कभी आईपीएल का बादशाह कहा जाता था लेकिन 2022 के सीजन में मुंबई इंडियन की टीम इस तरह से खेल रही है जैसे कि इस स्तर पर पहली बार उनकी टीम ने आईपीएल में पर्दाप्रण किया हो। अब तक टूर्नामेंट में मुंबई इंडियन को लगातार छह हार का सामना करना पड़ा है जहां क्रिकेट के सभी विशेषज्ञ भी हैरान है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि मुंबई टूर्नामेंट में शुरुआत आधा दर्जन पराजय के साथ करेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली नीले रंग की जर्सी पहने मुंबई इंडियन के खिलाड़ी करोड़ों दिलों की धड़कन है।

पोलार्ड, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह,जयदेव उनादकट जैसे दिग्गजों से सजी मुंबई टीम बिल्कुल बैकफुट पर दिखाई दे रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर मुंबई के पालनहार बन सकते हैं। दरअसल मुंबई की टीम में शामिल अर्जुन तेंदुलकर का खेल अभी तक किसी ने नहीं देखा है। कम से कम आईपीएल के स्तर वाले मैच में तो उनका खेल अभी देखा जाना बाकी है। इस बात की चर्चा भी जोरों से है कि लगभग डेढ़ साल से अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियन टीम के साथ हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपना डेब्यू नहीं किया है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सिंतबर 1999 में हुआ था।

बचपन से उन्हें क्रिकेट खेलते हुए देखा गया था. मैदान पर जब सचिन तेंदुलकर प्रैक्टिस पर आते थे तब अर्जुन को भी वहां देखा गया था। अर्जुन तेंदुलकर ने अपना टी-20 डेब्यू 15 जनवरी 2021 में मुंबई के लिए किया. सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में अपने पहले मैच में उन्होंने एक विकेट लिया और तीन ओवर में 34 रन रन दिए. अर्जुन तेंदुलकर एक तेज गेंदबाज हैं लेकिन बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि सचिन तेंदुलकर की तरह अगर अर्जुन तेंदुलकर को भी क्रिकेट में अपना नाम और मुकाम बनाना है तो निश्चित रूप से आईपीएल एक शानदार मंच है अब देखना है कि मुंबई इंडियंस अपने इस तुरुप के इक्के को कब इस्तेमाल करती है।

calender
18 April 2022, 07:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो