IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, इस भारतीय खिलाड़ी का नाम भी शामिल, देखें लिस्ट

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल के अलावा इस लिस्ट में और भी कई बड़े नाम शामिल हैं। भारत की ओर से दो बल्लेबाजों का नाम टॉप 5 में शुमार है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

भारत में क्रिकेट का त्योहार यानी IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) का महासंग्राम शुरू होने में महज 1 दिन ही शेष है। विश्व की सबसे प्रसिद्ध टी-20 लीगों में से एक इंडियन प्रीमियर लीग में जमकर चौके और छक्कों की जमकर बरसात होती है। गेंदबाजों की खूब जमकर कुटाई होती है और रनों का अंबार लगता है।

बता दें कि इस लीग में हर साल कई सारे ऐसे बल्लेबाज निकलकर सामने आते हैं, जो अपने दमदार प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट में एक नई पहचान हासिल करते हैं। आज हम इस खबर के जरिए बात करेंगे उन टॉप 5 बल्लेबाजों की, जिन बल्लेबाजों के नाम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार गेंद को हवाई यात्रा पर भेजने का रिकॉर्ड दर्ज है।

1. क्रिस गेल -

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड के मामले में सूची में टॉप पर क्रिस गेल का नाम दर्ज है। इंडियन प्रीमियर लीग में क्रिस गेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से शुरुआत से ही फैन्स को जमकर मनोरंजित किया है। क्रिस गेल ने IPL में खेले 142 मुकाबलों में 357 छक्के जड़े हैं। वहीं क्रिस गेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज 300 से ज्यादा छक्के नहीं लगा सका है।

2. एबी डिविलियर्स -

दुनिया भर में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स भारतीय फैन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। एबी डिविलियर्स IPL में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में गेल के बाद सूची में दूसरे नंबर पर कायम हैं। बता दें कि एबी डिविलियर्स ने IPL में खेले 184 मुकाबलों में कुल 251 छक्के जड़े है।

3. रोहित शर्मा -

इंडियन प्रेमियर लीग में मुंबई इंडियंस को पांच बार विजेता बनाने का कारनामा करने वाले कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी इस लीग में खूब जमकर बोलता है। बता दें कि रोहित शर्मा का बल्ला जब बोलता है, तो विश्व का बड़े से बड़ा गेंदबाज उनके आगे पानी मांगता हुआ नजर आता है। इसलिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में रोहित शर्मा का नाम तीसरे स्थान पर कायम है। हिटमैन के नाम से मशहूर से रोहित शर्मा IPL में अब तक खेले 227 मुकाबलों में 240 छक्के लगा चुके हैं।

4. महेंद्र सिंह धोनी -

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी पारी को संभालने के साथ-साथ मैच को फिनिश करने का भी हुनर बहुत अच्छे से जानते हैं। यही वजह है कि IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में माही इस सूची में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने IPL में खेले 234 मुकाबलों में अब तक कुल 229 छक्के लगाए हैं।

5. कीरोन पोलार्ड -

कैरेबियाई बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को इस फॉर्मेट के सबसे धाकड़ बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। कीरोन पोलार्ड अकेले दम पर कई मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को जीत भी दिला चुके हैं। कीरोन पोलार्ड जब अपने रंग में बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो उनको रोकना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान काम नहीं होता है।

यही वजह है कि इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में कीरोन पोलार्ड पांचवें नंबर पर कायम हैं। कीरोन पोलार्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेले 189 मुकाबलों में 223 सिक्स लगाए हैं। बता दें कि कीरोन पोलार्ड का विस्फोटक अंदाज इस साल (2023 में) देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने IPL से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

calender
30 March 2023, 12:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो