न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 54 साल बाद वनडे सीरीज में पाकिस्तान को घर में दी मात

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे में 2 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की है। यह ऐतिहासिक जीत हैं, क्योंकि 54 साल के लंबे अरसे के बाद न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की धरती पर यह सीरीज जीती है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय ग्लेन फिलिप्स को जाता है। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 281 रनों का टारगेट दिया था। जिसमे न्यूजीलैंड ने 11 बॉल रहते हुए टारगेट पूरा कर जीत अपने नाम कर ली।

Janbhawana Times

ग्लेन फिलिप्स ने 42 बॉल पर 63 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके लगाए।और नबाद रहकर 42 बॉल पर 63 रन बनाए। इससे पहले वर्ष 1969 में हुई टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने  पाकिस्तान को 1-0 से उसके घर पर हराया था।

लॉकी फर्ग्यूसन अपनी पारी के दूसरे ओवर में शान मसूद को आउट कर दिया। उसके बाद माइकल ब्रेसवेल ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आउट किया । पाकिस्तान की और से मोहम्मद रिजवान ने अच्छी पारी खेली। रिजवान ने 74 बॉल पर 77 रन बनाए, जिसमें उन्होंने छह छक्के जड़े। इसके बाद पाकिस्तानी टीम में थोड़ा ख़ुशी का माहौल देखने को मिला। वही फखर जमान ने 122 गेंदो पर 101 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक सिक्स शामिल है। 

अंत तक डटे रहें ग्लेन फिलिप्स 

न्यूजीलैंड की पारी में फिन एलन ले 25 रनों की पारी के साथ टारगेट को पूरा करने में बेहतरीन शुरुआत की, उसके बाद कप्तान केन विलियमसन और डेवोन कॉन्वे ने मिलकर 65 रन बनाकर स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। 21 वें ऑवर में डेवोन कॉन्वे को सलमान के हाथो आउट होना परा। डेवोन कॉन्वे केवल 52 रन ही बना पाए। उसके बाद डेरिल मिचेल आए और उन्होंने केन विलियमसन के साथ 52 रनों की साझेदारी खेली। डेरिल मिचेल को सलमान के द्वारा आउट होना परा। उसके बाद विलियमसन भी 53 रन बनाकर मोहम्मद वसीम के थ्रो पर रन आउट हो गए।

न्यूजीलैंड 5 विकट के नूकसान पर 181 रन ही बने थे। जिसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने पाकिस्तानी गेंदबाजो की बॉल पर रनों की बौछार करने लगे। फिलिप्स 64 रन की पारी खेली, इस  पारी की बदौलत न्यूजीलैंड को महत्वपूर्ण जीत मिली। ग्लेन फिलिप्स ने 42 बॉल पर 63 रन की नाबाद पारी खेली।

calender
14 January 2023, 02:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो