T20 World Cup 2022 से पहले भारतीय टीम वापसी को तैयार ये दो खिलाड़ी!

एशिया कप 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम का पूरा फोकस अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप पर है। एशिया कप के लिए भारतीय टीम के दो खतरनाक गेंदबाज टीम का हिस्सा नहीं थे।

Vishal Rana
Vishal Rana

एशिया कप 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम का पूरा फोकस अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप पर है। एशिया कप के लिए भारतीय टीम के दो खतरनाक गेंदबाज टीम का हिस्सा नहीं थे। जिनकी कमी टीम इंडिया को काफी खली भी है। जी हां हम बात कर रहें है तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की। ये दोनों खिलाड़ी चोट के चलते एशिया कप से बाहर थे। लेकिन अब ये दोनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2022 से पहले भारतीय टीम में वापसी के लिए तैयार है।

नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में बुमराह और हर्षल दोनों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा कि, दोनों गेंदबाज चोट के चलते एशिया कप में शामिल नही हो पाए थे। लेकिन अब दोनों ने रिहैब शुरू कर दिया है और जल्द ही ये दोनों टीम इंडिया में शामिल होंगे। एशिया कप 2022 में इस बार भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। एशिया कप में भारत को अपने सुपर-4 मुकाबलों में पहले पाक और फिर श्रीलंका के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा था।

इन दोनों मैच को हारने के बाद भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल रेस से बाहर हो गई थी। इस बार एशिया कप में भारतीय टीम 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी। जिनमें भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और चौथे हार्दिक पांड्या।

लेकिन एशिया कप में आवेश खान का प्रदर्शन बेहद खराब था जिसके बाद उनको टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। फिलहाल भारत को टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेलनी है। इन सीरीजों में बुमराह और हर्षल को परखा जाएगा कि ये दोनों टी20 विश्व कप के लिए फिट है या नहीं।

और पढ़ें......

एशिया कप 2022 की खिताबी जंग आज, सामने होंगे श्रीलंका-पाक

calender
11 September 2022, 03:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो