टीम इंडिया को जख्म देने वाला यह पूर्व दिग्गज अब बना Mumbai Indians का कोच

आईपीएल (IPL) के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अब अपने कोच में बदलाव कर दिया। जिसके टीम का कोच उस सख्स को बनाया गया है जिसने अपनी कोचिंग के दम पर टीम इंडिया को कई जख्म दिये है।

Vishal Rana
Vishal Rana

आईपीएल (IPL) के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अब अपने कोच में बदलाव कर दिया। जिसके टीम का कोच उस सख्स को बनाया गया है जिसने अपनी कोचिंग के दम पर टीम इंडिया को कई जख्म दिये है। दरअसल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने साउथ अफ्रीका के मौजूदा हेड कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) को टीम का नया कोच नियुक्त किया है।

मार्क बाउचर (Mark Boucher) अपने समय के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक रहे है। अब वे अपनी कोचिंग के दम पर आईपीएल के नए सीजन में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने के इरादे से उतरेंगे। बता दे, मौजूदा समय में मार्क साउथ अफ्रीका टीम के कोच है और उनकी कोचिंग में ही इस साल अफ्रीका ने भारत को वनडे और टेस्ट सीरीज में हराया था। बता दे, पिछले दो सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए इतने खराब रहे हैं कि टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी।

जिसके चलते अब टीम मैनेजमेंट ने कोच महिला जयवर्धने को रिप्लेस करने का फैसला किया है। आईपीएल 2022 में तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हालत इतनी खराब रही कि वे 14 में से महज 4 मैच ही जीत पाए थे। बताते चले, आईपीएल में मुंबई 5 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है।

ऐसे में दो साल से प्लेऑफ में जगह न बना पाना टीम के कोच पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। वहीं मार्क बाउचर (Mark Boucher) को कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव भी है। साल 2019 में उन्होंने साउथ अफ्रीका टीम के कोच पद को संभाला था। जिसके बाद से साउथ अफ्रीका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

और पढ़ें...........

शाहिद अफरीदी ने खोली पाक क्रिकेट बोर्ड की पोल

calender
16 September 2022, 12:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो