भारत को एशिया कप जीतायेगा ये खिलड़ी!

एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त होने वाला है। 28 अगस्त को भारत के पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपने एशिया कप के अभियान की शुरुआत करेगा।

Vishal Rana
Vishal Rana

एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त होने वाला है। 28 अगस्त को भारत के पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपने एशिया कप के अभियान की शुरुआत करेगा। इस बार टीम की अगुवाई रोहित शर्मा कर रहे है। वहीं एशिया कप को लेकर टीम इंडिया की भी घोषणा हो चुकी है। इस बार टीम में एक ऐसा खिलाड़ी शामिल किया गया है। जो भारत को एशिया कप दिला सकता है।

कौन है वह खिलाड़ी

वैसे तो भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों से सजी हुई है। लेकिन इस बार टीम में सूर्यकुमार यादव को भी टीम में शामिल किया गया है। जो कि फिलहाल जबरदस्त फॉर्म में चल रहें हैं। सूर्यकुमार चंद ही गेंदों में मैच का रुख बदलने का काबलियत रखते है। इस खिलाड़ी के आने के बाद भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। यादव बड़े शॉट्स खेलने में सक्षम है और वे डिविलियर्स की तरह शॉट लगाने में भी माहिर है।

पिछले कुछ मैचों में सूर्यकुमार के प्रदर्शन में काफी बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने अकेले दम पर भारत को कई मैच जीताये है। यादव ने साल 2021 में भारत के लिए डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने महज 22 मैचों में 38.11 की औसत से 648 रन बनाए है। जिसमें उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। सूर्यकुमार, रोहित के सबसे भरोसे मंद खिलाड़ी में से एक है।

टी20 में सूर्यकुमार भारत के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी बनकर उभरे है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा को उनसे मिडिल ऑर्डर में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अपनी बैटिंग और शानदार शॉट्स के चलते सूर्यकुमार ने फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। इसके चलते ही सेलेक्टर्स भी उनको टीम इंडिया में शामिल करने से रोक नही पाए।

और पढ़ें.....

क्या सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे रोहित शर्मा?

Asia Cup में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी

calender
14 August 2022, 05:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो