VIDEO: क्रिकेटर के साथ एक अच्छे सिंगर भी है Virat Kohli

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आखिर कौन नहीं जानता है। लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले बहतरीन बल्लेबाज विराट एक बार फिर सुर्खियां बटोरने लगे हैं। आप सबने कोहली मैदान पर विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ छक्के-चौके लगाते हुए देखा होगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आखिर कौन नहीं जानता है। लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले बहतरीन बल्लेबाज विराट एक बार फिर सुर्खियां बटोरने लगे हैं। आप सबने कोहली मैदान पर विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ छक्के-चौके लगाते हुए देखा होगा। मगर शायद ही किसी ने विराट को गाना गाते हुए सुना होगा। सोशल मीडिया पर विराट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में विराट गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कोहली एक गाना 'जो वादा किया निभाना पड़ेगा' गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट ने क्रिकेट बोर्ड की ऑफिशियल ब्लेजर पहन रखी है। यानी वे किसी क्रिकेट से जुड़े फंक्शन में गाना गा रहे हैं। कोहली के गाते हुए इस वीडियो को हर्ष गोयनका से अपने ऑफिशिलय ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है जो जमकर वायरल हो रहा है।

 

हर्ष गोयनका ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, कि विराट कोहली का गाना सुनकर अच्छा लगा। विराट के फैंस वीडियो को जमकर शेयर और रीट्वीट कर रहे है। कोहली को अक्सर क्रिकेट के मैदान पर या दोस्तों की शादियों में डांस करते हुए देखा गया है।

 

डांसिंग के अलावा विराट कोहली को सिंगिंग का भी काफी शौक है। विराट की बल्लेबाजी के तो लोग पहले से ही फैन है लेकिन अब विराट ने अपने सिंगिंग टैलेंट से भी लोगों के दिलों में जगह बना ली है।

calender
05 April 2022, 04:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो