साउथ अफ्रीका T20 सीरीज से आराम के बाद छुट्टीयों का मजा उठा रहे Virat Kohli

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार, 12 जून को एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उन्हें समुद्र तट पर बैठकर आराम करते देखा जा सकता है। विराट इस समय क्रिकेट की दुनिया से दूर अपने बीच वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार, 12 जून को एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उन्हें समुद्र तट पर बैठकर आराम करते देखा जा सकता है। विराट इस समय क्रिकेट की दुनिया से दूर अपने बीच वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें वह धूप में नहा रहे थे। बताते चले, विराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पांच मैचों की T20I श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं।

 

उनके अलावा रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं है। वहीं दूसरी तरफ केएल राहुल और कुलदीप यादव को भी चोट के चलते टीम से बाहर है। रोहित और राहुल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया है।

 

जहां तक ​​कोहली का सवाल है, तो उनके लिए ब्रेक बहुत जरूरी है क्योंकि वह बल्ले से किसी भी तरह की लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2022 संस्करण में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तीन गोल्डन डक हासिल किए, जो कि महान व्यक्ति के लिए बहुत ही असामान्य है।

calender
12 June 2022, 08:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो