WPL Final 2023: 'हर रोज फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता', हरमन ब्रिगेड के लिए कप्तान रोहित शर्मा का खास संदेश

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला आज यानी 26 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

Dheeraj Dwivedi

WPL 2023 (महिला प्रीमियर लीग) के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला आज रविवार यानी 26 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि महिला प्रीमियर लीग का खिताबी मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा और टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

इस फाइनल मुकाबले से पहले पुरुष IPL में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने WPL में मुंबई इंडियंस महिला टीम का हौसला बढ़ाने के लिए एक खास संदेश शेयर किया है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा के अगुआई वाली मुंबई इंडियंस पुरुष टीम इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। मुंबई इंडियंस पुरुष ने IPL इतिहास में पांच ट्रॉफी अपने नाम की हैं।

दरअसल महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज रविवार यानि 26 मार्च को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मुकाबले से पहले एक वीडियो शेयर करते हुए मुंबई इंडियंस महिला टीम को खास संदेश दिया है।

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुंबई इंडियंस की पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक खास संदेश देते हुए कहते हैं कि "मैं हमारी महिला टीम को फाइनल मुकाबले के लिए बहुत- बहुत शुभकामनाएं देता हूं। बीते चार सप्ताह में आप जिस तरह खेलीं हैं, हमनें वाकई में उसका बहुत लुत्फ उठाया। अब फाइनल मुकाबला है और आपको हर रोज फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में एक ही समय पर इजॉय करना और यह खेल अमेजिंग होने वाला है। हम सब आपको चीयर करेंगे, आप मैदान पर जाएं और अपना शानदार प्रदर्शन दें।"

 

इसके बाद मुंबई इंडियंस पुरुष टीम के बाकी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, डेविड और तिलक वर्मा ने भी हरमनप्रीत कौर की पलटन को शुभकामनाएं दी है। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, मुंबई इंडियंस की लड़कियां फाइनल में है और पूरी तरह से फॉर्म में हैं। एक परिवार के रूप में मैं आप सभी को फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं आपको चीयर करने के लिए बेहद उत्सुक हूं।

तिलक वर्मा ने कहा कि मुंबई इंडियंस की महिला टीम को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। हम आपको सपोर्ट कर रहे हैं और यह उम्मीद करते है कि हम WPL का पहला खिताब जीतेंगे। डेविड ने कहा कि फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस महिला टीम को शुभकामनाएं। अब तक का सीजन बेहद शानदार रहा है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो