WPL 2023: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम पहनेंगी यह जर्सी, फ्रेंचाइजी ने फर्स्ट लुक किया शेयर

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले संस्करण की शुरुआत में अब लगभग एक हफ्ते का समय शेष है। आपको बता दें कि 4 मार्च से महिला आईपीएल (WPL 2023) का आगाज हो रहा है, वहीं महिला आईपीएल में पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

WPL 2023 Mumbai Indians Jersey: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले संस्करण की शुरुआत में अब लगभग एक हफ्ते का समय शेष है। आपको बता दें कि 4 मार्च से महिला आईपीएल (WPL 2023) का आगाज हो रहा है, वहीं महिला आईपीएल में पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने महिला आईपीएल (WPL 2023) के पहले मुकाबले से ठीक पहले अपनी जर्सी का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।

 

बता दें कि फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर कर जर्सी का अनावरण किया। बता दें कि BCCI ने महिला आईपीएल के पहले संस्करण के लिए शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया है। पहले संस्करण में कुल 5 टीमें 22 मुकाबले खेलेंगी, जिसमें से सारे मुकाबले मुंबई के दो स्टेडियम ब्रेबॉर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

वहीं इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें मुंबई इंडियंस, रॉय चैंलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स उतरेंगी, जिनके बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि 4 मार्च को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा, मुंबई इंडियंस ने जिससे पहले अपनी जर्सी का लुक रिवील कर दिया है।

मुंबई इंडियंस की जर्सी का रंग हलके नीले रंग का है, जिस पर साइड में डार्क गोल्डन बॉर्डर बने हुए है। वहीं इस दौरान फ्रेंचाइजी ने कैपशन में लिखा, ''यह है हमारी पहली #WPL 2023 जर्सी, जिसमें सूरज, समुद्र और नीला और सोना सबका मिश्रण है।''

 

बता दें कि महिला आईपीएल के पहले सीजन में कुल 20 लीग मुकाबले और दो प्लेऑफ मुकाबले होंगे, जो 23 दिनों के दौरान में खेले जाएंगे। वहीं इस टूर्नामेंट में कुल 4 डबल हेडर होंगे, मतलब एक दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला डबर हेडर होगा, जो दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, तो वहीं, दूसरा मुकाबला शाम को 7:00 बजे से खेला जाएगा।

महिला आईपीएल: मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड -

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एमिलिया कर, नाट सिवर, यस्तिका भाटिया, पूजा वस्‍त्राकर, अमनजोत कौर, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, दारा गुजराल, हेली मैथ्‍यूज, साईका इशाक, हुमाएरा काजी, क्‍लोए ट्रायोन, प्रियंका बाला, नीलम बिश्‍ट, सोनम यादव और जिंतामनी कलिटा।

calender
25 February 2023, 05:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो