शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया, क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी मौजूद
भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई में सानिया चंडोक के साथ शादी कर ली है. अर्जुन और सानिया की शादी में भारतीय क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम भी शामिल हुए.

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई में सानिया चंडोक के साथ शादी कर ली है. यह शादी समारोह काफी भव्य और यादगार रहा, जिसमें क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. पूरे समारोह में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.
शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खास वीडियो में वरमाला की रस्म का खूबसूरत पल देखने को मिलता है. वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर मंच पर खड़े होकर सानिया चंडोक के गले में वरमाला डालते नजर आते हैं. इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं. यह पल वहां मौजूद मेहमानों के लिए भी काफी भावुक और यादगार बन जाता है.
Arjun Tendulkar, the son of Sachin Tendulkar, got married to Saaniya Chandhok today in Mumbai.❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026
Congratulations to Arjun and Saaniya. Best wishes for a happy life together. 💐 pic.twitter.com/HhkU9is64F
इस दौरान मंच के पीछे खड़े अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर अपने बेटे और बहू पर फूल बरसाते दिखाई देते हैं. उनके चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी साफ नजर आती है. वहीं, अर्जुन की मां अंजली तेंदुलकर भी इस खास मौके पर मौजूद रहीं और पूरे समारोह का आनंद लेती नजर आईं. परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ कई मशहूर मेहमान भी इस समारोह के गवाह बने.
अर्जुन की शादी में कौन से क्रिकेटर शामिल हुए?
अर्जुन और सानिया की शादी में भारतीय क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम भी शामिल हुए. राहुल द्रविड़, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर, एमएस धोनी, युसुफ पठान और इरफान पठान जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों को देखा गया. इन सभी ने नवविवाहित जोड़े को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं.
अगर अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन में भी खेलते नजर आएंगे. मिनी ऑक्शन से पहले उन्हें मुंबई इंडियंस से ट्रेड करलखनऊ सुपर जाइंट्स में शामिल किया गया है. ऐसे में इस बार वह नई टीम की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे. अर्जुन ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2023 में किया था और अब तक खेले पांच मुकाबलों में तीन विकेट हासिल किए हैं.
26 वर्षीय अर्जुन फिलहाल घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने अपने डोमेस्टिक करियर में अब तक 24 फर्स्ट क्लास, 24 लिस्ट-ए और 29 टी20 मैच खेले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 52 विकेट, लिस्ट-ए में 26 विकेट और टी20 में 35 विकेट दर्ज हैं. खास बात यह है कि उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक शतक भी लगाया है, जो उनकी बल्लेबाजी क्षमता को भी दर्शाता है.


