टी20 वर्ल्ड कप 2026 की समाप्ति के बाद ICC ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया एलान...4 भारतीयों को मिली जगह

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' की घोषणा कर दी है. दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्करम को कप्तान चुना गया है. टीम में चार भारतीय शामिल हैं, लेकिन विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव बाहर हैं.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

स्पोर्ट्स : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक समापन के बाद आईसीसी ने 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' का एलान किया है. इस प्रतिष्ठित इलेवन में उन खिलाड़ियों को जगह दी गई है जिन्होंने पूरे विश्व कप के दौरान अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा. हालांकि. आईसीसी के इस ताजा फैसले ने कई क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों को हैरान भी किया है. विशेष रूप से टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम इस सूची से गायब होना सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है.

भारतीय सितारों का दबदबा

भले ही विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन चार अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर इसमें जगह पक्की की है. संजू सैमसन. जिन्होंने फाइनल में 89 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. टीम के विकेटकीपर और मुख्य बल्लेबाज बने हैं. उनके साथ ईशान किशन और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है. गेंदबाजी की कमान अनुभवी जसप्रीत बुमराह के हाथों में है. इन चारों ने पूरे टूर्नामेंट में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

ऐडन मार्करम बने टीम के कप्तान

आईसीसी ने इस ड्रीम टीम की कमान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम को सौंपी है. मार्करम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और कुशल नेतृत्व क्षमता से दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि उनकी टीम सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी. लेकिन मार्करम के व्यक्तिगत प्रदर्शन और उनकी खेल भावना को देखते हुए आईसीसी ने उन्हें इस सर्वश्रेष्ठ एकादश का नेतृत्व करने के लिए चुना है. यह निर्णय दिखाता है कि चयन के समय केवल टीम की जीत नहीं. बल्कि प्रदर्शन की निरंतरता देखी गई.

PAK और अमेरिका के खिलाड़ी भी शामिल 

इस टीम में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को सलामी बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है. जो इस इलेवन में जगह बनाने वाले एकमात्र पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं. वहीं. संयुक्त राज्य अमेरिका के शैडले वैन शाल्कविक को 12वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है. शाल्कविक एसोसिएट देशों की तरफ से इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण से अमेरिका के अभियान में शानदार छाप छोड़ी थी. जिसकी सराहना अब वैश्विक क्रिकेट जगत में हो रही है.

अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं का मिश्रण

टीम में इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स और वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर को मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए रखा गया है. गेंदबाजी आक्रमण में बुमराह के साथ दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी और इंग्लैंड के माहिर लेग स्पिनर आदिल रशीद को शामिल किया गया है. जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी अपनी उछाल और सटीक लाइन-लेंथ के दम पर इस टीम में जगह बनाई है. यह टीम दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रतिभाओं का एक ऐसा संतुलन है जो किसी भी विरोधी को पस्त कर सकती है.

विनिंग कप्तान की अनदेखी पर बहस

आईसीसी की इस टीम में विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थिति ने खेल जगत में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. प्रशंसकों का तर्क है कि जिस कप्तान ने अपनी टीम को विश्व विजेता बनाया और नाजुक मौकों पर अहम पारियां खेलीं. उन्हें इस टीम में होना चाहिए था. हालांकि. आईसीसी का यह चयन डेटा और व्यक्तिगत रेटिंग पर आधारित हो सकता है. लेकिन सूर्या की गैरमौजूदगी निश्चित रूप से खटकती है. फिलहाल. संजू और बुमराह जैसे बड़े नामों का होना भारतीय प्रशंसकों के लिए गर्व की बात है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag