रोहित शर्मा के नाम होगा नया कीर्तिमान, 37 साल पुराना टूटेगा रिकॉर्ड
क्रिकेटर रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के दौरान मैदान पर कदम रखते ही इतिहार रच देंगे। मौजूदा फॉर्मेट में भारत के लिए खेलने के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे और इस तरह से 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा।

तीन मैचों का वनडे सीरिज जो भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा उसका आगाज 13 जून से होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मैच धर्मशाल में होगा। इस मैच के दौरान मैदान पर कदम रखते ही टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा इतिहास रच देंगे, वह वनडे क्रिकेट में भारत के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। हिटमैन रोहित शर्मा 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे। रोहित शर्मा हाल ही में फिटनेस टेस्ट पास कर टीम इंडिया से जुड़े हैं। रोहित की फिटनेस इतनी अच्छी है कि वो तीनों सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हरफनमौला हार्दिक पंड्या चोट के चलते इस सीरीज से बाहर से हो गए हैं। इंग्लैंड दौरे पर इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद की जा रही है।
सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का टैग!
रोहित शर्मा जब अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून को धर्मशाला के मैदान में उतरेंगे तो उनकी उम्र 39 साल 44 दिन होगी और वह वन डे में भारत के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड 1983 के वर्ल्ड कप चैंपियन प्लेयर मोहिंदर अमरनाथ के नाम था। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे 1989 में खेला था, तब वह 39 साल 36 दिन के थे। अब 37 साल रोहित शर्मा उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एकदम तैयार हैं।
वर्ल्ड कप पर रोहित की नजर
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की नजरें अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप पर है। हिटमैन टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब उनकी नजर 2027 वर्ल्ड कप जीतकर इस फॉर्मेट से भी संन्यास लेने पर होगी। अगले वर्ल्ड कप तक खुद फिट रखना उनके लिए अपने-आप में बड़ी चुनौती है और वह इसके लिए जमकर मेहनत भी कर रहे हैं। हालांकि आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन भले ही अच्छा नहीं रहा लेकिन वो वनडे क्रिकेट में लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि उनके ऊपर हमेशा तलवार लटकी हुई है। एक-दो खराब सीरीज या बड़ी चोट उन्हें टीम से बाहर निकाल सकती है। ऐसे में रोहित शर्मा को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।
IND vs AFG वनडे स्क्वॉड
टीम इंडिया : शुभमन गिल ( कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर ( उप कप्तान), केएल राहुल ( विकेटकीपर), ईशान किशन ( विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।
अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी ( कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज ( विकेट कीपर), इब्राहिम जदरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल ( विकेट कीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी, मोहम्मद सलीम


