IPL 2026 के लिए शेड्यूल का कब होगा ऐलान? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दी बड़ी जानकारी
IPL 2026 के शेड्यूल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. BCCI सचिव ने खुलासा कर दिया है कि किस तारीख को शेड्यूल जारी किया जाएगा. साथ ही कितने मैच की जानकारी दी जाएगी.

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शेड्यूल को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्सुकता है. पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि टी20 विश्व कप के फाइनल वाले दिन यानी हाल ही में शेड्यूल जारी हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि शेड्यूल कब जारी होगा और इसमें एक खास ट्विस्ट भी है.
शेड्यूल जारी होने की नई तारीख
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में कहा, "हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहे हैं. अभी हम पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करेंगे." यानी फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कुछ दिनों में शुरुआती मैचों की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
“We plan to announce IPL 2026 schedule by March 12. For now, we are going to announce the IPL 2026 schedule for first 20 days,” BCCI Secretary Devajit Saikia told IANS. pic.twitter.com/91eaQHAQP1
— IANS (@ians_india) March 10, 2026
पहले सिर्फ 20 दिनों का हिस्सा आएगा
पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पूरा शेड्यूल दो चरणों में आएगा और शुरुआती हाफ पहले क्लियर हो चुका है, लेकिन अब साफ हुआ है कि शुरुआत में सिर्फ पहले 20 दिनों यानी शुरुआती मैचों का शेड्यूल ही जारी किया जाएगा. बाकी हिस्से बाद में आएंगे. यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि चुनावों की स्थिति को ध्यान में रखकर मैचों की व्यवस्था की जा सके.
चुनावों के कारण हो रही है देरी
आईपीएल शेड्यूल में देरी का मुख्य कारण इस साल पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव है. इन राज्यों में आईपीएल के कई मैच होने हैं, इसलिए चुनाव की तारीखों और चरणों को देखते हुए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है. BCCI को चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार है, जिसके बाद बाकी मैचों की योजना बनाई जाएगी.
टूर्नामेंट कब शुरू होगा
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो सकती है और फाइनल 31 मई को खेला जा सकता है. पहले तारीखें 26 मार्च से 30 मई के बीच बताई जा रही थी, लेकिन अब इसमें बदलाव आया है. असली तारीखें आधिकारिक शेड्यूल जारी होने के बाद ही कन्फर्म होंगी। फैंस के लिए यह इंतजार रोमांचक है कि टूर्नामेंट कैसे चलेगा और कितने चरणों में शेड्यूल आएगा.


