विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान मैदान में दिखा माही का जबरा फैन, तस्वीर देख आप भी कह उठेंगे वाह

महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में मशहूर है और ये माही के इस फैन ने साबित करके दिखाया है। गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को फैंस बेहद याद कर रहे हैं।

calender

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के द ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में मैदान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी देखने को मिला है। दरअसल माही के एक फैन ने मैदान में महेंद्र सिंह धोनी के नाम का पोस्टर दिखाया है, वहीं इसके अलावा एक जबरा फैन ने अपने बाजू (हाथ) में माही की फोटो का टैटू बनवाया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी खिताब मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा रहा, क्योंकि इंग्लैंड के द ओवल स्टेडियम में भारतीय फैन ने माही के नाम का पोस्टर फहराया है। साथ ही फैन ने उस पोस्टर में लिखा है, "मिस यू एमएस धोनी", वहीं इसके बाद से सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर छा गए हैं।

हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में मशहूर है और ये माही के इस फैन ने साबित करके दिखाया है। गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को फैंस बेहद याद कर रहे हैं। इसके अलावा माही के कई लाखों-करोड़ों फैंस ऐसे भी हैं, जो उनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार या फिर यूं कहे कि कुछ भी कर सकते हैं।

वहीं इस दौरान इंग्लैंड के द ओवल स्टेडियम पर भी एक ऐसा फैन नजर आया है, जिसने अपने बाजू (हाथ) पर माही का भारतीय टीम की जर्सी में शॉट खेलते हुए टैटू बनबाया है। हालांकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान द ओवल के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम गूंज रहा है।

IPL 2023 में चेन्नई को बनाया पांचवी बार विजेता -

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर चेन्नई को अपनी कप्तानी से विजेता बना दिया है। वहीं माही ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलवाई है। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई दूसरी सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। क्योंकि इस सूची में मुंबई इंडियंस शीर्ष पर हैं। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने अभी भी संन्यास लेने का ऐलान नहीं किया है।

First Updated : Thursday, 08 June 2023