GT vs LSG: शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने गेंदबाजों के साथ किया खिलवाड़, दर्ज हुए कई नए रिकॉर्ड

ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल की पारी से IPL रिकॉर्ड बुक में कई नए कीर्तिमान जुड़ गए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले पावरप्ले में 78 रन जड़े । वहीं ऋद्धिमान साहा ने 20 गेंद पर अर्धशतक लगाया।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 की 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 227 रनों का लक्ष्य खड़ा किया हैं।

गुजरात के लिए ऋद्धिमान साहा ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, तो वहीं शुभमन गिल ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 51 गेंद पर 94 रन की शानदार पारी खेली। इस मुकाबले में में कई सारे रिकॉर्ड बने।

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने पारी को तेज शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पॉवरप्ले के 6 ओवर में 78 रन जड़े। इस सीजन का यह पहले पावरप्ले में चौथा हाईस्कोर रहा।

IPL की रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुए कई नए कीर्तिमान -

आपको बता दें कि ऋद्धिमान साहा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विस्फोटक बल्लेबाजी की। साहा ने 20 गेंदों का सामना करते हुए पर यश ठाकुर की गेंद पर छक्का जड़कर गुजरात टाइटंस के लिए सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। पहले पावरप्ले में साहा ने 23 गेंद खेली और 54 रन बनाए।

इससे पहले राजस्थान के लिए खेलते हुए जोस बटलर ने 22 गेंद पर 54 रन बनाए थे। वहीं अजिंक्य रहाणे ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए की पारी खेली थी। काइल मेयर्स ने यह कमाल दो बार करके दिखाया है। पहली बार 22 गेंद पर 54 रन और दूसरी बार 20 का सामना करते हुए 53 रन की पारी खेली थी।

शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा की जोड़ी सुपरहिट -

बता दें कि इस सीजन (IPL 2023) में शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की है। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की। साहा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद पर 81 रन बनाकर आउट हुए, उनकी इस पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

पहले नंबर पर विराट कोहली और फॉफ डू प्लेसिस का नाम दर्ज है। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 148 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। वहीं तीसरे नंबर पर भी विराट कोहली और फॉफ डू प्लेसिस का नाम हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 137 रन की साझेदारी की थी। बता दें कि चौथे नंबर पर रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे का नाम मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 110 रन की साझेदारी की थी।

calender
07 May 2023, 06:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो