T20 WC जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने खरीदी फरारी, गर्लफ्रेंड संग फ्लेक्स करते दिखे खिलाड़ी; जानिए इसकी कीमत
हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद खुद को एक बहुत बड़ा गिफ्ट दिए हैं. उन्होंने 2सिलिंड्री फरारी खरीदी है, जिसकी कीमत जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे.

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने खुद को एक बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने 12सिलिंड्री खरीदी है, जिसकी कीमत बहुत बड़ी है. उन्होंने अपनी लग्जरी कारों की लिस्ट में नई फरारी जोड़ ली है. इस फरारी में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ फ्लेक्स करते वे दिखाई दिए, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
फरारी 12सिलिंड्री की खरीदारी और कीमत
हार्दिक ने फरारी 12Cilindri खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह कार V12 इंजन वाली सुपरकार है, जो स्पीड और स्टाइल दोनों में कमाल की है. हार्दिक के पास पहले से ही कई महंगी कारे हैं, जैसे रोल्स रॉयस फैंटम, लेम्बोर्गिनी उरुस एसई, रेंज रोवर वोग, ऑडी ए6 और मर्सिडीज बेंज मॉडल्स. नई फरारी उनके कलेक्शन में सबसे शानदार ऐडिशन मानी जा रही है.
गर्लफ्रेंड के साथ वायरल वीडियो
नई कार मिलते ही हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ राइड पर निकल पड़े. हार्दिक खुद ड्राइव कर रहे थे, जबकि माहिका पास में बैठी थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग उनकी स्टाइल और खुशी देखकर कमेंट्स कर रहे हैं.
Hardik Pandya’s new Ferrari 12Cilindri worth 12cr. pic.twitter.com/QovLNVB8kY
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 15, 2026
माहिका टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मैदान पर हार्दिक के साथ दिखी थी और अब यह जोड़ी लग्जरी लाइफ एंजॉय करती नजर आ रही है.
हार्दिक का शानदार प्रदर्शन
32 साल के हार्दिक ने टूर्नामेंट में 9 मैच खेले. उन्होंने 217 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 160.74 का रहा और दो अर्धशतक लगाए. गेंदबाजी में भी उन्होंने 9 विकेट झटके. बल्ले और गेंद दोनों से उनका योगदान भारत की जीत में बड़ा था.हार्दिक ने जीत के बाद कहा कि 2024 के बारबाडोस फाइनल के बाद उन्होंने खुद से वादा किया था कि हर टूर्नामेंट में जीत के लिए खेलेंगे.
अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल जीतकर वो वादा पूरा हुआ. उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की शुरुआत बताया. 2024 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 11 विकेट और 144 रन बनाए थे, तब भी कई चुनौतियों का सामना किया था.
हार्दिक ने कहा कि अब उनके पास 10 साल बाकी हैं और वो 10 और आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले चार भारतीय खिलाड़ियों में से एक होने का गौरव भी उन्हें मिला.


