Ind vs Aus 1st Semi Final: कैसी रहेगी दुबई स्टेडियम की सतह, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिचें काफी हद तक धीमी रही हैं और रन बनाना आसान नहीं रहा है. भारत को अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ़ 229 रनों का पीछा करना थोड़ा मुश्किल लगा, जबकि आखिरी ग्रुप गेम में उसने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 249 रनों का आसानी से बचाव किया. भारत टूर्नामेंट में अपने तीनों मैच जीतने वाली एकमात्र टीम है, जिसने न्यूजीलैंड पर जीत के बाद जीत की हैट्रिक बनाई है.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

भारत और ऑस्ट्रेलिया मंगलवार 4 मार्च को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे. भारत अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा, जबकि आस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप बी में एक मैच जीतकर तथा शेष दो मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरे स्थान पर रही. भारत टूर्नामेंट में अपने तीनों मैच जीतने वाली एकमात्र टीम है, जिसने न्यूजीलैंड पर जीत के बाद जीत की हैट्रिक बनाई है.

टीम इंडिया की जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में खलबली मच गई है. दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के तहत ऑस्ट्रेलिया से अब तक अपने सभी मैच पाकिस्तान में खेले हैं, जबकि भारत ने अपने मैच दुबई में खेले हैं. ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पहले ही सवाल उठा चुके हैं कि भारत को अलग वैन्यू का फायदा मिल रहा है.

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिचें काफी हद तक धीमी रही हैं और रन बनाना आसान नहीं रहा है. भारत को अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ़ 229 रनों का पीछा करना थोड़ा मुश्किल लगा, जबकि आखिरी ग्रुप गेम में उसने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ 249 रनों का आसानी से बचाव किया. 

स्पिन गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को परेशान किया है, खास तौर पर दूसरी पारी में. स्पिनरों का 42.22 का औसत दूसरी पारी में गिरकर 24.76 हो गया है, जो बताता है कि स्पिनर दूसरी पारी में प्रभावी हैं. 

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम - नंबर गेम

वनडे आंकड़े

कुल मैच - 61

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच - 23

पहले गेंदबाजी करके जीते गए मैच - 36

पहली पारी का औसत स्कोर - 219

दूसरी पारी का औसत स्कोर - 193

उच्चतम स्कोर - 355/5 (50 ओवर) इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

न्यूनतम स्कोर - 91/10 (31.1 ओवर) NAM बनाम UAE

उच्चतम स्कोर का पीछा किया गया - 287/8 (49.4 ओवर) श्रीलंका बनाम पाकिस्तान

सबसे कम स्कोर का बचाव - 168/10 (46.3 ओवर) यूएई बनाम एनईपी

टीमें:

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल , विराट कोहली , श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या , रवींद्र जड़ेजा , मोहम्मद शमी , कुलदीप यादव , वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

ऑस्ट्रेलिया टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी , ग्लेन मैक्सवेल , बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा , स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, आरोन हार्डी, तनवीर संघा, कूपर कोनोली

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag