IND vs NAM: हार्दिक को पीठ पर बैठाकर लाइव मैच के दौरान पुश-अप लगाने लगे नामीबिया के कप्तान! वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान हार्दिक पांड्या और नामीबिया के कप्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कप्तान पांड्या को लाइव मैच में पुश-अप लगाते दिख रहे हैं.

Sonee Srivastav

IND vs NAM: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया मैच रोमांचक रहा, लेकिन मैच के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने दर्शकों और सोशल मीडिया पर खूब हंसी बिखेरी.

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के बीच हुई मजेदार टक्कर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों खिलाड़ी हंसते-हंसते जमीन पर गिर पड़े, जिससे पूरा मैदान और टीवी पर देखने वाले दर्शक भी मुस्कुरा उठे.

कैसे हुई यह मजेदार टक्कर 

यह मजेदार किस्सा भारतीय पारी के 12वें ओवर में हुआ. ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे ने शॉट खेला, जो सीधे नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के हाथों में चला गया. इरास्मस ने गेंद रोकने की पूरी कोशिश की और हार्दिक पांड्या को थोड़ा धक्का भी दे दिया. 

हार्दिक एक रन लेने के चक्कर में आगे बढ़ रहे थे. दोनों के बीच टकराव हो गया और हार्दिक इरास्मस के ऊपर गिर पड़े. मजा तब आया जब नामीबिया के कप्तान ने हार्दिक को पीठ पर लेटाकर पुश-अप करने लगे.दोनों खिलाड़ी कुछ पल के लिए जमीन पर लेट गए और फिर हंसते हुए उठ खड़े हुए. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाईं और यह पल तुरंत वायरल हो गया.

फैंस के मजेदार कमैंट्स 

क्रिकेट सिर्फ रन, विकेट और जीत का खेल नहीं है. मैदान पर ऐसे हल्के-फुल्के पल टीम भावना और दोस्ती को दिखाते हैं. हार्दिक और इरास्मस की यह मजेदार पल फैंस को पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही फैंस ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं. किसी ने लिखा - "क्रिकेट का असली मजा यही है" दूसरे ने लिखा "दोनों स्टार्स ने दिल जीत लिया". 

दोनों खिलाड़ियों की भूमिका

यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है. नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया. उन्होंने तीन ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट लिए - ईशान किशन और तिलक वर्मा को आउट किया. उनकी किफायती गेंदबाजी से नामीबिया ने भारत को बीच में रोकने की कोशिश की और मैच को रोचक बनाया.

दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या ने बल्ले से योगदान दिया. उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर एक मजबूत साझेदारी की. हार्दिक की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से भारत ने 200 रन का आंकड़ा पार किया. उनकी पारी ने टीम को बड़ा स्कोर दिया, जिससे मैच में भारत का दबदबा बना रहा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag