कोहली ने टीम इंडिया की जीत नहीं की सेलिब्रेट, रोहित भी नाराज! वायरल वीडियो ने खोली ड्रेसिंग रूम की पोल

रांची में खेले गए वनडे के पहले मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर फैंस का दिल जीत लिया है. जहां पूरा देश इस खुशी को एन्जॉय कर रहा था, वहीं विराट कोहली केक सेलिब्रेशन में शामिल तक नहीं हुए, जिसके बाद तरह-तरह की खबरें सामने आने लगी.

Sonee Srivastav

रांची में खेले गए वनडे के पहले मुकाबले की जीत के बाद टीम इंडिया का माहौल जितना खुशगवार दिख रहा था, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने उतनी ही चिंताएं बढ़ा दी हैं. टीम होटल में हुए छोटे से सेलिब्रेशन के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच बढ़ते तनाव की ओर इशारा किया है.

विराट ने गंभीर को किया अनदेखा 

मैच के बाद ड्रेसिंग रूम लौटते समय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें विराट कोहली अपने फोन में व्यस्त दिखाई देते हैं. तभी गौतम गंभीर वहां से गुजरते हैं, लेकिन कोहली उनकी ओर देखते तक नहीं. इस क्लिप पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कुछ ने इसे दोनों के बीच बढ़ते मनमुटाव का संकेत बताया, तो कुछ ने कहा कि कोहली बस फोन में मशगूल थे और मामला इतना बड़ा नहीं. लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो की गर्माहट ने चर्चा को और तेज कर दिया है.

केक सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुए कोहली 

पहले वनडे में 17 रनों की जीत के बाद टीम होटल में छोटा सा जश्न रखा गया था. जहां कप्तान केएल राहुल केक काटते दिखे, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर एक किनारे किसी गंभीर मुद्दे पर बातचीत में लगे थे. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह रही कि विराट कोहली को कई बार बुलाने के बावजूद वे केक सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुए.

वीडियो में साफ दिखता है कि फैंस और होटल स्टाफ उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कोहली बिना किसी प्रतिक्रिया के वहां से चले जाते हैं. इससे टीम के अंदरूनी माहौल पर सवाल खड़े हो गए हैं.

रोहित और गंभीर की बातचीत बनी चर्चा का विषय 

यह पहली बार नहीं है जब रोहित और गंभीर को किसी गंभीर और निजी चर्चा में देखा गया हो. आज से पहले भी ड्रेसिंग रूम में दोनों के बीच लंबी बातचीत की क्लिप सामने आई थी. कई रिपोर्ट्स का दावा है कि हेड कोच बनने के बाद से गंभीर और टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट और रोहित के बीच अनबन की बातें लगातार सामने आ रही हैं. यह घटनाएं इन आशंकाओं को और भी मजबूत कर रही है.

मतभेद के बीच बीसीसीआई ने रायपुर में बुलाई बैठक 

मामले के तूल पकड़ने के बाद बीसीसीआई ने रायपुर में दूसरे वनडे से पहले एक खास बैठक बुलाई है. इसमें हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शामिल होंगे. बोर्ड का उद्देश्य टीम के माहौल को सामान्य करना और खिलाड़ियों के बीच संभावित गलतफहमियों को दूर करना बताया जा रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag