India vs West Indies Test 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बार फिर अपनी क्लास और तकनीक का लोहा मनवाया है. 2025 में जारी अपनी शानदार फॉर्म को कायम रखते हुए उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा. यह राहुल का टेस्ट करियर का 11वां और सलामी बल्लेबाज के रूप में 10वां शतक रहा.
राहुल इस पारी के दौरान हैमस्ट्रिंग और पीठ की परेशानी से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने संयमित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक पूरा किया. उन्होंने शुरुआत में रक्षात्मक रुख अपनाया, गेंदों को अच्छे से पढ़ा और जब मौका मिला तो गलत गेंदों को बखूबी बाउंड्री के बाहर भेजा.
जैसे ही वह उस ऐतिहासिक पल के पास से गुजरे, राहुल ने एक अनोखा जश्न मनाया. उन्होंने अपना बल्ला उठाया और अपनी उंगली मुँह पर रख ली. यह शायद इस बात का संकेत था कि उन्होंने हाल ही में अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया है. 24 मार्च, 2025 को केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने एक बच्ची (इवारा) को जन्म दिया. ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाज़ ने इस ख़ास मौके को अपने परिवार की इस नई सदस्य को समर्पित किया है.
यह राहुल का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में छठा शतक था, जिससे वह ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल की बराबरी में आ गए हैं. उन्होंने मैच की परिस्थितियों को बखूबी समझा और अपना अनुभव झोंकते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में केएल राहुल अब चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं-
राहुल ने इस उपलब्धि के साथ गौतम गंभीर और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.
कुल मिलाकर यह राहुल का अंतरराष्ट्रीय करियर का 20वां शतक रहा. वह लंच ब्रेक के तुरंत बाद आउट हो गए, लेकिन तब तक टीम को एक ठोस नींव मिल चुकी थी, जिस पर भारत ने आगे तेज़ी से रन बनाकर बढ़त हासिल की.
राहुल का यह घरेलू सरजमीं पर सिर्फ दूसरा टेस्ट शतक था. इससे पहले उन्होंने 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 199 रन बनाए थे. इस बार उन्हें घरेलू मैदान पर दूसरा शतक लगाने में 3211 दिन लग गए, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए सबसे लंबा अंतराल है. इस मामले में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के 2655 दिनों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया.
बतौर ओपनर अब उनके कुल 13 अंतरराष्ट्रीय शतक हो चुके हैं, जिससे उन्होंने डेविड बून, बिल लॉरी, ज्योफ मार्श, डीन एल्गर और जॉन राइट जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है.
इससे पहले शुभमन गिल ने भी सुबह के सत्र में अर्धशतक लगाया, लेकिन जल्दी आउट हो गए. भारत ने 29 ओवरों में 97 रन बनाए, जिसके बाद राहुल ने पारी को स्थिरता और गति दी.
First Updated : Friday, 03 October 2025