IPL 2023 MS Dhoni: भरी फ्लाइट में पायलट ने महेंद्र सिंह धोनी से की ये गुजारिश, 'प्लीज माही भाई चेन्नई की कैप्टेंसी..'

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम जिस फ्लाइट में बैठी थी उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फ्लाइट में महेंद्र सिंह धोनी से पायलट ने एक खास रिक्वेस्ट की।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शनिवार 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस को उन्हीं के घरेलू मैदान में 7 विकेट से करारी मात दी और इस सीजन (2023) की लगातार दूसरी जीत प्राप्त की, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ सुपर जायटंस के खिलाफ मात्र 12 रन से मिली जीत के बाद अपने एक बयान से प्रशंसको को काफी चिंता में डाल दिया है।

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की नो बॉल और वाइड बॉल फेंकने पर महेंद्र सिंह धोनी कहा था कि अगर गेंदबाज इसे जारी रखते है, तो उन्हें इसके बाद नया कप्तान देखना होगा। इसी कड़ी में अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में फ्लाइट में सफर के दौरान एक पायलट ने महेंद्र सिंह धोनी से एक खास रिक्वेस्ट की और सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।

पायलट ने माही से की कप्तानी न छोड़ने की रिक्वेस्ट -

दरअसल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम जिस फ्लाइट में बैठी थी, उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस फ्लाइट में महेंद्र सिंह धोनी से पायलट ने एक खास रिक्वेस्ट की।

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि पायलट अनाउंसमेंट करते हुए कहते है कि वह खुश है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उनकी फ्लाइट में यात्रा कर रही है। पायलट ने शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ियों का नाम लेते हुए महेंद्र सिंह धोनी से एक खास विनती की। पायलट ने कहा कि, ''मैं माही भाई आपका बहुत बड़ा फैन हूं, आपसे एक अनुरोध है कि आप चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने रहे।''

इस बीच फ्लाइट में मौजूद एक फैंस ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया। आपको बता दें कि धोनी 41 साल के हो चुके हैं और खबरों के अनुसार यह माना जा रहा है कि ये उनका आखिरी IPL सीजन हो सकता है, हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस अभी भी माही को कप्तानी करते हुए देखना चाहते है।

calender
10 April 2023, 04:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो