Mika Singh Birthday: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने दी सुपरस्टार सिंगर मीका सिंह को जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर लिखा खास मैसेज

ट्विटर ट्वीट करते हुए मीका सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। पूर्व क्रिकेटर ने अपने ट्वीट में मीका सिंह को उनके 46वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे भाई मीका सिंह।

calender

भारत के सुपरस्टार सिंगर मीका सिंह ने शनिवार 10 जून को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्हें फैंस समेत कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ढेर सारी बधाई दी। इनमें से एक नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी शामिल है। हरभजन सिंह जो इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में कॉमेंट्री कर रहे है।

ट्विटर ट्वीट करते हुए मीका सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। पूर्व क्रिकेटर ने अपने ट्वीट में मीका सिंह को उनके 46वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे भाई मीका सिंह। "मैं आने वाले समय में आपके लिए ढेर सारी खुशियां और सफलता की कामना करता हूं। आप इसी तरह पंजाबी संगीत और भारतीय सिनेमा को गौरवान्वित करना जारी रखें।"

हरभजन सिंह ने WTC में निभाई कॉमेंटेटर की भूमिका -

लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के लिए हरभजन सिंह को भी हिंदी कॉमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह का ओवल स्टेडियम से एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

हरभजन सिंह ने इस वीडियो में मुकाबला देखने आए नन्हें पाकिस्तानी फैन को ऑटोग्राफ देने के लिए घुटनों के बल बैठ गए थे। हरभजन सिंह के इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। इस दौरान पाकिस्तान के इस नन्हें दिव्यांग फैन ने उनसे पूछा कि वह किसके दोस्त हैं। इस पर हरभजन सिंह ने जवाब दिया कि वह पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के दोस्त हैं।

First Updated : Sunday, 11 June 2023