MS Dhoni Birthday: जन्मदिन पर माही की एक झलक देख बेकाबू हुए फैंस, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

MS Dhoni Birthday: सोशल मीडिया पर माही का फैंस के प्रति प्यार वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माही के घर के बाहर खड़े फैंस जोर-जोर से धोनी-धोनी के नारे लगा रहे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी छत पर खड़े होकर फैंस को हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

Dheeraj Dwivedi

MS Dhoni Birthday: 7 जुलाई मतलब महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन जी हां, आज पूरा देश इस खिलाड़ी के जन्मदिन का जश्न मना रहा है। वहीं कई जगहों पर फैंस माही के जन्मदिन पर केक काट रहे हैं, तो कई फैंस पूजा पाठ करा रहे हैं। लेकिन जन्मदिन की शाम माही की तरफ से फैंस के प्रति प्यार देखने के लिए मिला है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर माही का फैंस के प्रति प्यार वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माही के घर के बाहर खड़े फैंस जोर-जोर से धोनी-धोनी के नारे लगा रहे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी छत पर खड़े होकर फैंस को हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब हो कि माही के दुनिया भर में फैंस की संख्या बहुत बड़ी मात्रा में है।

माही ने IPL 2023 में नहीं की ज्यादा बल्लेबाजी -

ज्ञात हो कि IPL 2023 में माही की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता। बता दें कि चेन्नई का यह पांचवां IPL खिताब था। इससे पहले भी चेन्नई ने चार और खिताबों को अपने नाम किया है। वहीं IPL 2023 में घुटनों के दर्द से परेशान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला ज्यादा नहीं चला। कई मुकाबलों में तो वह निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। माही के जन्मदिन पर ऋषभ पंत ने काटा केक - गौरतलब हो कि ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को भीषण कार एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण पंत लंबे समय से क्रिकेट के एक्शन से दूर हैं। ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। दोनों की जोड़ी को गुरु और शिष्य की जोड़ी भी कहा जाता है। अब माही का जन्मदिन हो और ऋषभ पंत सेलिब्रेट ना करें ऐसा कैसे हो सकता है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag