Ms Dhoni Birthday: कौन थी महेंद्र सिंह धोनी की पहली मोहब्बत, जिसकी मौत ने बदल दी धोनी की जिंदगी

Ms Dhoni Birthday Special:भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास काफी समय पहले ले चुके हैं. और अब माही अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ समय बिता रहे हैं. आज उनका 42वां बर्थडे है तो चलिए इस खास मौके पर उनके बारे में कुछ दिलचस्प बाते जानते हैं.

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Happy Birthday Ms Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था.  धोनी अपनी योग्यता और जुझारूपन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक अलग मुकाम हासिल किया है. धोनी भारतीय क्रिकेट टीम को कई सफलता दिलाए हैं जिसके लिए उन्हें पद्म भूषण और पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. 

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
 महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी एक लोकप्रिय खिलाड़ी है. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. धोनी एक मात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने ICC की तीन विश्व प्रतियोगिताओं को जीतने में कामयाब रहे हैं. हालांकि अब वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. वैसे तो धोनी की पत्नी साक्षी हैं लेकिन क्या आपको पता है कि क्रिकेटर की जिंदगी में साक्षी से पहले एक महिला थी जो उनकी पहली मोहब्बत थी. अगर नहीं तो चलिए जानते हैं.

कौन थी धोनी की पहली मोहब्बत-

महेंद्र सिंह धोनी की निजी जिंदगी की बात करें तो क्रिकेटर की जिंदगी में उनकी पत्नी साक्षी से पहले एक दूसरी लड़की थी जिसे धोनी बेसुमार प्यार करते थे. इस बात का जिक्र धोनी पर बनी बायोपिक में भी किया गया है. धोनी का पहला प्यार अधूरा रह गया था. दरअसल, जब धोनी 20 साल के थे तब वह भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे. उस दौरान उनकी मुलाकात प्रियंका झा नाम की एक लड़की से होती है. दोनों के बीच धिरे-धिरे नजदीकियां बढ़ी जिसके बाद धोनी ने प्रियंकी से शादी करने का मन बना लिया. 

महेंद्रर सिंह धोनी, प्रियंका झा
महेंद्र सिंह धोनी, प्रियंका झा

2003-2004 के दौरान पहली बार  जब माही  को जिम्बाब्वे और केन्या दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली, तब त्रिकोणीय टूर्नामेंट की छह पारियों में धोनी ने 362 रन बनाकर तत्कालीन भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और अंतरिम कोच रवि शास्त्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जिसके बाद धोनी को 2004 में बांग्लादेश दौरे में भी खेलने के लिए जगह मिली. इस बीच धोनी अपने सपने को साकार करने में लगे थे तो वहीं उनकी मोहब्बत दुनिया को अलविदा कह चुकी थी. साल 2002 में प्रियंका की मौत एक सड़क हादसे में हो गई. लेकिन इस बात की खबर धोनी को नहीं थी. जब वह टूर्नामेंट खेलकर भारत लौट रहे थे तब उन्हें अपनी सपनो की राजकुमारी की एक्सीडेंट की खबर मिली. इस खबर ने धोनी को बुरी तरह तोड़ दिया था, लेकिन वह फिर भी हार नहीं माने और भारतीय टीम में अपना दमखम दिखाते रहे.

लोकप्रिय खिलाड़ी
लोकप्रिय खिलाड़ी

बचपन की दोस्त से की शादी-

अपनी पहली मोहब्बत को खोने के बाद साल 2010 में धोनी ने अपने बचपन की दोस्त साक्षी सिंह रावत के साथ शादी रचा ली. लेकिन कहा जाता है कि आज भी धोनी प्रियंका के साथ बिताए पलों को भूल नहीं पाए हैं.  शायद यही वजह है कि धोनी ने अपनी बायोपिक के लिए निर्देशक नीरज पांडे को फिल्माने की मंजूरी दे दी. धोनी पर बनाई गई बायोपिक फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के रोल में हैं तो वही एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पत्नी साक्षी के रोल में हैं और महेंद्र सिंह धोनी को रोल में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे.

 

calender
07 July 2023, 12:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो