MS Dhoni: अस्पताल में एडमिट होंगे महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल में घुटने की चोट से थे परेशान

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन चोट से परेशान नजर आए। हालांकि माही की कप्तानी में चेन्नई की टीम में कोई भी कमी नजर नहीं आई, चेन्नई ने अपना पांचवा खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन चोट से परेशान नजर आए। हालांकि माही की कप्तानी में चेन्नई की टीम में कोई भी कमी नजर नहीं आई, चेन्नई ने अपना पांचवा खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी इंजरी के चलते काफी परेशानी में नजर आए हैं, उनके कुछ टेस्ट किए जाने हैं इसके लिए धोनी कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हो सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार 29 मई को खेले गए आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात दी। धोनी की कप्तानी में चेन्नई का ये पांचवा आईपीएल खिताब रहा। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है।

फाइनल मुकाबला जीतने के बाद जब धोनी सेलिब्रेट कर रहे थे, तब भी उनके घुटने में स्ट्रैप्स बंधा हुआ था। बता दें कि धोनी ने अपने फैंस से वादा किया है कि वह अगले सीजन में भी आईपीएल खेलेंगे, जिसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी है। अपनी फिटनेस पर भी धोनी को अब काफी मेहनत करनी है, जिसके चलते धोनी इसी हफ्ते अस्पताल में एडमिट हो सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी चोट से रहे परेशान -

मीडिया सूत्रों के हवाले से बताया गया कि महेंद्र सिंह धोनी इस हफ्ते के अंत में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती हो सकते हैं।महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2023 के दौरान घुटने में समस्या थी, वह कई मुकाबलों में नजर भी आया। आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेलने आए धोनी जब बस से नीचे उतर रहे थे तब भी ऐसा महसूस हुआ कि उन्हें काफी समस्या है।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद कहा था कि ये मेरे लिए आसान था कि मैं रिटायरमेंट ले लूं और ये मुश्किल है कि आने वाले 10 महीने कड़ी मेहनत करुं और अगले साल आईपीएल खेलूं, लेकिन मैं आईपीएल का अगला सीजन खेलूंगा जो मेरी तरफ से मेरे फैंस को तोहफा होगा।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले से घुटने की चोट से परेशान नजर आए, लेकिन धोनी की कप्तानी में इसका कोई असर नहीं दिखा। धोनी फील्ड पर भी काफी चुस्त दिखाई दिए और अपना 100 प्रतिशत दिया। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फैंस चाहते थे कि वह अगले साल भी आईपीएल खेलें, धोनी ने इसकी पुष्टि कर दी है कि वो अगला सीजन खेलेंगे जिसके बाद सारे फैंस बेहद खुश हैं।

calender
31 May 2023, 11:09 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो