MS Dhoni: सोशल मीडिया पर चला माही का जादू, चेन्नई सुपर किंग्स बनी दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टीम
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर चेन्नई सुपर किंग्स दुनिया की सबसे लोकप्रिय टीमों की सूची में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह जीत काफी नहीं थी, उन्होंने सिर्फ भारत को नहीं बल्कि पूरे एशिया को भी जीत लिया है।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का जादू एक बार फिर चल गया हैं, चेन्नई सुपर किंग्स का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद 5 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स दूसरी टीम बन गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी।
इसके साथ ही सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर चेन्नई सुपर किंग्स दुनिया की सबसे लोकप्रिय टीमों (Most Followed Sports Team on twitter) की सूची में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह जीत काफी नहीं थी, उन्होंने सिर्फ भारत को नहीं बल्कि पूरे एशिया को भी जीत लिया है।
क्योंकि अप्रैल के महीने में सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महाद्वीप की सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स टीम और पूरे विश्व में चौथी सर्वश्रेष्ठ टीम बन गई है। आपको बताते चलें कि विश्व रैंकिंग में चेन्नई सुपर किंग्स, प्रीमियर लीग और यूरोपीय दिग्गज मैनचेस्टर यूनाइटेड से आगे निकल गई है।
Chennai Super Kings is the most popular sports team in Asia on Twitter in April 2023.
Domination in off-field & on-field. pic.twitter.com/2YSpidJAiE— Johns. (@CricCrazyJohns) May 30, 2023
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स, ट्विटर पर सबसे लोकप्रिय टीम रियल मैड्रिड के साथ-साथ एफसी बार्सिलोना और तुर्की फुटबॉल लेजेंड्स गैलाटसराय के साथ सूची में शामिल हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के 9.97 मिलियन फॉलोवर्स हैं और टॉप 5 की लिस्ट में जगह बनाने वाली एशिया की एकमात्र टीम चेन्नई सुपर किंग्स है।
41 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा (साल 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में खिताब) के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में (साल 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 में खिताब जीतकर) संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान भी बने।


